Etawah News: प्रसपा महासचिव, पीसीएफ चेयरमैन आदित्य यादव का जन्मदिन मनाया

FB_IMG_1623510943961
Share News

संवाददाता गुलशन कुमार

इटावा: प्रसपा महासचिव पीसीएफ चेयरमैन आदित्य यादव का जन्मदिन आज प्रसपा कार्यकर्ताओ द्वारा जरूरतमंदों को आवश्यक सामग्री वितरित कर मनाया गया। प्रसपा नेता कृष्णा यादव, रामसिंह सभासद, मुस्तकीम राइन, विकास यादव ने जसवंतनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में, जिला जेल के बाहर गरीब और जरूरतमंदों को, दृष्टि बाधित विद्यालय के बच्चो को और हनुमान मंदिर के पुजारियों को मास्क, फल, बिस्कुट नमकीन वितरित किये।

Etawah News: प्रसपा महासचिव, पीसीएफ चेयरमैन आदित्य यादव का जन्मदिन मनाया   https://janvadtimes.com/etawah-news-praspa-general-secretary-pcf-chairman-aditya-yadavs-birthday-celebrated/

प्रसपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश महासचिव फरहान शकील ने नगर में गरीबो और जरूरतमन्दों को वस्त्र, फल और खाद्य सामग्री वितरित की। फरहान शकील ने कहा कि कोविड की बजह से देश मे कई लोगो को अपनी जान गवानी पड़ी है और कितने लोग बेरोजगार हो गए है ऐसे में सक्षम लोगो को परेशान और बेसहारा लोगो की मदद के लिये आगे आना चाहिये। इस अवसर पर ऋषभ यादव, बीटू यादव, मो अमीर, नागेंद्र यादव, साजिद खान, इत्यादि लोग मौजूद रहे।

You may have missed