Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: तालाब गंदगी से ओवरफ्लो, आम जनमानस को होती परेशानी

जनवाद टाइम्स इटावा 21 January 2022
IMG-20220121-WA0031
Share News
       

संवाददाता: आशीष कुमार
इटावा/जसवंतनगर: खेड़ा बुजुर्ग गांव का ओवरफ्लो तालाब गंदगी से अटा पड़ा हुआ है इस कारण सरकारी संपत्तियों को नुकसान हो रहा है और जन हानि की संभावना बनी हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक पिछले कई सालों से इस तालाब के ओवरफ्लो होने की समस्या जस की तस बनी हुई है। गंदगी का आलम यह है कि विभिन्न संक्रामक रोग गांव में फैले रहते हैं। खासकर तालाब किनारे रहने वाले लोग अधिकांशत: बीमार बने रहते हैं जबकि आम रास्ते पर भी गंदा पानी भरा हुआ है इस कारण लोग आए दिन उस गंदे पानी में गिरते रहते हैं।

Etawah News: Pond overflows due to dirt, common people are facing problems

स्कूल के दिनों में बच्चे भी स्कूल नहीं पहुंच पाते हैं बमुश्किल उन्हें अभिभावक ही स्कूल तक पहुंचा कर लौटते हैं। कंपोजिट स्कूल की नींव तक तालाब का पानी भरा हुआ है जो बच्चों व अध्यापकों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। स्कूल की बाउंड्री वॉल भी काफी हद तक डूबी हुई है। स्कूल के प्रधानाध्यापक हरिमोहन राजपूत ने बताया कि स्कूल के दो कमरों तक तालाब का गंदा पानी भरा रहता है कुछ फर्श भी खराब हो गया है। बारिश के दिनों में तो शौचालय और किचन तक पानी भर जाता है। इस संबंध में उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को भी पत्र लिखकर अवगत कराया था। ग्रामीणों का कहना है कि वह भी आए दिन प्रशासन को इस ओवरफ्लो गंदगी से अटे पड़े तालाब की शिकायतें अक्सर करते हैं किंतु अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

Etawah News: Pond overflows due to dirt, common people are facing problems

यहां ग्रामीणों के लिए लगे एक हैंडपंप में पानी नहीं बल्कि तालाब में हैंडपंप है जो पिछले कई सालों से तालाब के गंदे पानी में डूबा हुआ है। शिव मंदिर की ओर जाने वाली सड़क पर लोग आए दिन गिरते हैं कई लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं। सड़क किनारे रहने वाले वेद प्रकाश झा, सुरेश झा, राम शंकर दुबे, अरविंद तोमर एवं तालाब किनारे रहने वाले संदीप कुमार, सत्यनारायण दुबे, शिवकांत दुबे, सरमन, सुभाष बारी इत्यादि के परिवार बेहद परेशान हैं। ज्ञान देवी का परिवार तालाब किनारे रहने के कारण उनकी जान का जोखिम बना रहता है कभी भी कोई हादसा हो सकता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा! ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या पर तत्काल ध्यान दिया जाए।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार मिश्रा का माध्यमिक शिक्षक संघ चेत नरायण गुट ने किया स्वागत
Next: Prayagraj News :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.