Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: पुलिस ने गस्त कर लिया जिले में सुरक्षा का जायज़ा

जनवाद टाइम्स इटावा 16 July 2021
20210716_215838
Share News
       

संवाददाता दिलीप कुमार

इटावा: देर शाम को आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने, कोरोना महामारी की रोकथाम एवं कानून व्यवस्था को सुव्यवस्थित तथा प्रभावी बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार जनपद के समस्त थानों पर पैदल गस्त कर संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/ वाहनों को रोककर चेक किया गया।

Etawah News: Police took stock of security in the district

सभी क्षेत्राधिकारी ने पुलिस बल के साथ अपने अपने क्षेत्र में पैदल गश्त किया। उन्होंने पैदल गश्त के दौरान लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी। लोगों से कहा कि पुलिस उनके साथ है। परेशानी होने पर सूचना दें, समस्या का समाधान किया जाएगा। उनके साथ मौजूद समस्त थानाध्यक्षों ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को कायम रखने व अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिदिन शहर समेत गांवों में पैदल गश्त व रात्रि गश्त की जा रही है।

पुलिस के पैदल गश्त से जहां असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं नागरिक पुलिस की गस्त से सुरक्षा का एहसास कर रहे हैं। शहर से लेकर गांवों तक पूरे समय गस्त करती पुलिस टीमों को देखकर बदमाश भूमिगत हो रहे हैं। गस्त के दौरान पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछतांछ कर तलाशी भी ले रही है। एसओ ने कहा कि यह गश्त नियमित चलती रहेगी।

Post navigation

Previous: Agra News: आगरा पहुंचे आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह योगी सरकार को जमके घेरा
Next: Ambedkar Nagar News: आगामी आने वाले त्यौहार को लेकर बैठक थाना राजेसुल्तानपुर परिसर में हुई संपन्न 

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
ChatGPT Image Apr 28, 2026, 09_19_59 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 6.45.06 PM
  • Etawah

Etawah News : अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस मुठभेड़ में 4 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Etawah News : अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस मुठभेड़ में 4 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
  • Agra News : नो-फायर कुकिंग प्रतियोगिता में युवाओं का जलवा, स्वास्थ्य और नवाचार का दिखा शानदार संगम
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.