Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: दो महिलाओं पर एसिड अटैक का पुलिस ने खंडन करते हुए आज्ञात व्यक्ति के खिलाफ लिखी एफआईआर

जनवाद टाइम्स इटावा 15 June 2021
Etawah News: Arakatattvas threw acid on women
Share News
       

ब्यूरो संवाददाता
इटावा: सोमवार को शहर के पक्की सराय के व्यस्त कपड़ा बाजार में दोपहर के समय महिला पर तेजाब या ज्वलनशील पदार्थ फेंकने से झुलसने के मामले में पुलिस जांच में नया मोड़ आया है। सीसीटीवी फुटेज व दुकानदारों से बातचीत के आधार पर पुलिस इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि महिला पर तेजाब नहीं फेंका गया है। माना यह जा रहा है कि झुलसने वाली महिला 32 वर्षीय शिवकांती के पास जो महिलाएं खड़ी थीं उन्हीं में से किसी के बैग अथवा झोले में बैटरी का तेजाब, टायलेट क्लीनर या कोई ज्वलनशील पदार्थ रखा हुआ था जो बैग से रिसकर शिवकांती के कपड़ों पर गिरता रहा और उसकी कमर के नीचे के हिस्से को प्रभावित कर गया। जब शिवकांती को अहसास हुआ तब उसने अपने साथ में आयीं मोहल्ले की महिलाओं को इसकी जानकारी दी।

इसे भी पढ़े-

Etawah News: अराकतत्वों ने फेंका महिलाओं पर तेजाब 

Etawah News: अराकतत्वों ने फेंका महिलाओं पर तेजाब

इंस्पेक्टर कोतवाली जितेंद्र प्रसाद ने बताया कि वहां पर कोई भी युवक दुकानदारों को दिखाई नहीं दिया, पुलिस ने सभी दुकानदारों के बयान नोट किए हैं। शिवकांती साड़ी खरीद रही थी अचानक उनके शरीर में जलन होने लगी। उसे अहसास ही नहीं हुआ कि क्या हो गया। यही नहीं शिवकांती ने इस घटना की जानकारी अपने पति मुकेश सहित स्वजन को दे दी। जो गांधी नगर से वहां पर पहुंच गए थे। दोपहर एक बजे की घटना थी और पुलिस को जानकारी दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर दी गई थी। पुलिस के आने से पहले शिवकांती कपड़े बदल चुकी थी। पुलिस ने उस साड़ी को अपने कब्जे में ले लिया जिस पर एसिड गिरा था। ज्वलनशील पदार्थ का सैंपल लेकर पहचान के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली गई है। जिला अस्पताल के डाक्टर ने जो अपनी रिपोर्ट दी है वह संदिग्ध एसिड की दी है। उसके मुताबिक यह टायलेट क्लीनर भी हो सकता है। शिवकांती को इस बारे में कुछ भी पता नहीं चला।

Post navigation

Previous: Etawah News: जसवंतनगर पुलिस ने अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के 3 सदस्य किये गिरफ्तार
Next: Etawah News: यू-डायस प्लस हेतु ब्लाक स्तरीय बैठक आयोजित

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260620-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0003
  • Breaking News
  • Lucknow
  • Uttar Pradesh

लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026

Latest News

  • Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
  • लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ
  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.