Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: ई रिक्शा चालक 16 वर्षीय युवक की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

जनवाद टाइम्स इटावा 17 June 2021
20210617_173024
Share News
       

संवाददाता आशीष कुमार
इटावा: विकास खण्ड जसवंतनगर में नगला राठौर स्थित कुएं में मिले 16 वर्षीय युवक के शव मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन हत्यारोपी दो कबाडी सहित कुल पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में एएसपी नगर व अपराध के कुशल मार्गदर्शन तथा सीओ जसवंतनगर के नेतृत्व में एसओजी व सर्विलांस टीम एवं थाना कोतवाली जसवंतनगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बीते 12-13 जून को ग्राम नगला राठौर स्थित कुए में मिले युवक के शव की घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 हत्यारोपी, 02 कबाडी सहित कुल 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

बीती 13 जून को थाना कोतवाली जसवंतनगर पर अजय कुमार पुत्र स्व. कालीचरन निवासी लोहामंडी थाना जसवंतनगर द्वारा अपने पुत्र कुश कुमार के 12 जून को अपने ई- रिक्शा में बैठाकर अपनी मां और अपने भाई को डॉक्टर के पास दवा दिलाने ले जाकर वहां से किसी अन्य सवारी को छोडने के बारे में कहकर जाना और बाद में घर पर न लौटकर आने के बारे में सूचना दी गई और यह भी बताया गया कि हमारे द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद कुश कुमार की ई- रिक्शा ग्राम निलोई के पास एक तालाब में पडा मिला तथा कुश कुमार को खोजने पर उसका शव ग्राम नगला राठौर के पास पवन कुमार पुत्र सुखराम के कुए में मिला।

मुखबिर की सूचना के आधार हत्या में संलिप्त 03 हत्यारोपियों को थाना सैफई रोड तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से युवक की हत्या के संबंध में पूछताछ करने पर अभियुक्त सनी मृतक के चचेरे भाई द्वारा बताया गया कि मृतक कुश कुमार मेरे चाचा का बेटा था और ई- रिक्शा चलाता था। अभियुक्त सनी एवं मृतक कुश कुमार के पिता के बीच पैतृक सम्पत्ति के बटवारे को लेकर मारपीट हुई थी जिसका बदला लेने के लिए मेरे व मेरे दो अन्य साथियों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से ग्राम निलोई स्थित ईंट भट्टे पर कुश कुमार को भाडे की कहकर ई- रिक्शा सहित बुलाया था जहां हम लोगों द्वारा योजना के अनुसार गमछे से गला दबाकर कुश कुमार की हत्या कर उसके शव को नगला राठौर स्थित कुए में फेंक दिया तथा उसके ई- रिक्शा से बैट्री निकाल कर ई- रिक्शे को ग्राम निलोई के पास तालाब में फेंक दिया उसके उपरांत हम लोगों ने सिरसा नदी के पुल के पास से फल विक्रेता के यहां से इन्वर्टर बैट्री को चोरी किया था तथा सभी ईन्वर्टर व बैट्री को बबलू कबाडी को बेच दिया था। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों की निशानदेही पर कबाडी के यहां से मृतक के ई- रिक्शा की बैट्री व चोरी किये गये अन्य इन्वर्टर व बैट्री को बरामद कर 02 कबाडियों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों द्वारा हत्या के उपरांत की गई मृतक के ई- रिक्शा बैट्री लूट के संबंध में थाना जसवंतनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 245/21 धारा 302,201 भादवि में धारा 392,411 भादवि की बढोत्तरी की गई है एवं कबाडियों से उक्त बैट्री बरामद होने पर उनके विरूद्ध 411 भादवि के अन्तर्गत कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम सनी पुत्र राजकुमार निवासी लोहामंडी थाना जसवंतनगर इटावा अमित शंखवार पुत्र अमरनाथ व अमित गुप्ता पुत्र दिनेश कौशल निवासी उपरोक्त एवं बबलू पुत्र कल्लू व सनी पुत्र कल्लू कबाड़ी निवासी फक्कडपुरा बताए गए हैं। इन गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर 03 ई- रिक्शा बैट्री
01 ईन्वर्टर व 02 बैट्री फल विक्रता के यहां से चोरी की हुई बरामद हुईं।

Post navigation

Previous: Bihar news: विश्व योग दिवस के अवसर पर मिशन 30 हजार लाभुकों को कोरोना का टीका देने का लक्ष्य 
Next: Agra News: ठगों ने युवक से की ऑनलाइन ठगी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260620-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0003
  • Breaking News
  • Lucknow
  • Uttar Pradesh

लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026

Latest News

  • Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
  • लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ
  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.