Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: स्काउट गाईड में छुपे समाज, देश, मानवता, व्यवस्था, शांति, पर्यावरण और विकास के रास्ते 

जनवाद टाइम्स इटावा 12 December 2021
Etawah News: Paths of society, country, humanity, order, peace, environment and development hidden in the scout guide

Etawah News: Paths of society, country, humanity, order, peace, environment and development hidden in the scout guide

Share News
       

आशीष कुमार

इटावा: कॉलेज में शिक्षा के साथ-साथ छात्रों के संपूर्ण विकास के लिए स्काउट और गाइड की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। इससे जुड़ने के साथ ही उनका शिक्षा के मूल उद्देश्य से सामना होने लगता है। स्काउट गाईड से जुड़ने वाले बच्चे समाज, देश, मानवता, व्यवस्था, शांति, पर्यावरण और विकास के असल मायने को बचपन से ही समझने लगते हैं।इसी उद्देश्य के साथ बेसिक के शिक्षकों द्वारा अंकलीकर वाणी मासिक पत्रिका समिति द्वारा संचालित पिलुआ रोड स्थित बी0 टी0सी0 कॉलेज परासनी में डी एल एड प्रशिक्षुओं का पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण पूर्ण हुआ। प्रशिक्षक गाइड कैप्टेन शशिप्रभा एवं स्काउट मास्टर विपिन मिश्रा ने निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार प्रशिक्षण में स्काउट गाइड के आधारभूत तत्व, उत्पत्ति एवं प्रसार, विभिन्न शाखाएं, गांठ एवं बंधन बनाना, ध्वज शिष्टाचार की प्रक्रिया, दिशाओं का ज्ञान, खोज के चिन्ह, अनुमान लगाना तथा प्राकृतिक वातावरण में कम संसाधनों के साथ कैंपिंग की जानकारी दी।

प्रशिक्षुओं ने अंतिम दिवस प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान के आधार पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कैंपिंग की। समापन दिवस में विशिष्ट अतिथि पंचायत राज कालेज हैंवरा की प्रधानाचार्य/जिला आयुक्त गाइड मंजू भदौरिया, खंड शिक्षा अधिकारी बढ़पुरा विनोद पांडेय ने उपस्थित होकर प्रशिक्षुओं का उत्साहवर्धन किया। विनोद पांडेय ने कहा स्काउट गाइड बच्चों में स्व अनुशासन का विकास करता है, प्रत्येक छात्र छात्रा को इसका प्रशिक्षण आवश्यक है। मंजू भदौरिया ने कहा स्काउटिंग हमें कम साधनों में अच्छा प्रदर्शन की कला को सिखाता है साथ ही टीम भावना का विकास करता है।
संस्थान के प्रबंधक विशुन कुमार चौधरी ने अतिथियों का स्वागत सत्कार कर उनका आभार व्यक्त किया तथा प्रशिक्षुओं का उत्साहवर्धन किया उन्होंने कहा कि स्काउटिंग सभी प्रशिक्षुओं के लिए प्रशिक्षण का हिस्सा है जिसके माध्यम से प्रशिक्षु मुश्किल समय मे भी समस्या का समाधान कर सकते हैं। कार्यवाहक प्राचार्य श्री विजय श्रीवास्तव ने प्रशिक्षण में सभी आवश्यक सामग्री की उचित व्यवस्था की और कहा कि व्यक्ति का चरित्र निर्माण करने में स्काउट एवं गाइड की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उक्त कार्यक्रम में सचिन वर्मा, संगीता यादव, स्वेच्छा गुप्ता, उपेन्द्र सिंह तोमर,ममता, तनुज प्रताप तथा भोग सिंह आदि उपस्थित रहे और समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।

Post navigation

Previous: Etawah News: उधोग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के आलोक दीक्षित जिलाध्यक्ष, आकाशदीप बने जिला महामंत्री
Next: Bihar news बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ एटक की बैठक संपन्न

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Bihar News: कृषि विज्ञान केंद्र हरिहरपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.