Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: मिशन प्रेरणांतर्गत बेसिक विद्यालयों के कायाकल्प हेतु नवनिर्वाचित प्रधानों के लिए उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन।

जनवाद टाइम्स इटावा 6 July 2021
IMG-20210706-WA0087
Share News
       

आशीष कुमार

इटावा।विकास खण्ड जसवंतनगर मिशन प्रेरणांतर्गत बेसिक विद्यालयों के कायाकल्प हेतु नवनिर्वाचित प्रधानों के लिए उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन ब्लॉक सभागार में किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए खंड विकास अधिकारी ऋतुप्रिया ने कहा कि विद्यालयों का कायाकल्प ग्राम पंचायत के माध्यम से किया जा रहा है। उन्होंने ग्राम प्रधानों से कहा कि ग्राम विकास में विद्यालय एक महत्वपूर्ण इकाई है विद्यालय के भौतिक वातावरण को श्रेष्ठ बनाएं।
खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार ने कहा कि विभागों के आपसी समन्वय से परिषदीय विद्यालयों को निश्चित रूप से श्रेष्ठ बनाया जा सकता है। स्टेट रिसोर्स पर्सन मीनाक्षी पांडेय द्वारा कायाकल्प के अंतर्गत 18 पैरामीटर्स की जानकारी ग्राम प्रधानों को दी गई तथा विद्यालयों में कायाकल्प के अंतर्गत चल रहे कार्यों को समय से पूर्ण कराने हेतु प्रेरित किया गया।
जिला समन्वयक हरेंद्र कुमार द्वारा कायाकल्प कार्यक्रम से संबंधित आंकड़ों को सबके साथ साझा किया गया। एडीओ पंचायत वीरेंद्र कुमार द्वारा विद्यालयों में कायाकल्प के अंतर्गत 18 पैरामीटर्स को पूर्ण कराने हेतु संपूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया।
कार्यशाला के दौरान कई ग्राम प्रधानों ने अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का संचालन एआरपी जितेंद्र कुमार यादव द्वारा किया गया। कार्यशाला के आयोजन में बीआरसी कार्यालय सहायक विमल कुमार का विशेष योगदान रहा।

Post navigation

Previous: Agra News: चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा 2 को भेजा जेल
Next: Ambedkar Nagar News :विद्यार्थी परिषद का स्थापना दिवस राष्ट्रीय छात्र दिवस के रूप में मनाया जायेगा।

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
ChatGPT Image Apr 28, 2026, 09_19_59 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 6.45.06 PM
  • Etawah

Etawah News : अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस मुठभेड़ में 4 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Etawah News : अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस मुठभेड़ में 4 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
  • Agra News : नो-फायर कुकिंग प्रतियोगिता में युवाओं का जलवा, स्वास्थ्य और नवाचार का दिखा शानदार संगम
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.