Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: दिवाली की पूर्व संध्या पर लोगो ने की खरीदारी, दुकानों पर लगी भीड़

जनवाद टाइम्स इटावा 3 November 2021
Etawah News: On the eve of Diwali, people shop, crowded shops

Etawah News: On the eve of Diwali, people shop, crowded shops

Share News
       

संवाददाता गुलशन कुमार

इटावा: प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास की अमावस्या को दिवाली त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। बृहस्पतिवार को मनाए जाने वाली दिवाली पर्व को लेकर लोगों में उत्साह बना हुआ है। दिवाली त्योहार की पूर्व संध्या पर बुधवार को लोगों ने बाजारों से सजावट का सामान, बर्तन, लक्ष्मी पूजन के लिए पूजा की थाली, कपड़े, ड्राई फ्रूट, मिठाई सहित अन्य घरेलू सामानों की खरीदारी की। वहीं रिश्तेदारों या दोस्तों को उपहार देने के लिए ड्राई फ्रूट और चॉकलेट के डिब्बों की अधिक बिक्री हुई। हालांकि, दोपहर को बाजार में ज्यादा भीड़ नहीं थी, लेकिन शाम को काफी भीड़ थी।

दुकानदारों ने बताया कि कोरोना महामारी की दो लहर के बाद बीते वर्षों की अपेक्षा खरीदारी 50 से 60 फीसदी ही रही, लेकिन बाजारों में खरीदारी होने से दुकानदारों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। वहीं दुकानों पर सजावट का सामान महंगा होने के कारण लोगों ने ज्यादातर खरीदारी रेहड़ी-पटरी वालों से की। रेहड़ी-पटरी वालों के पास कपड़े व कागज से बने फूलों की लड़ियां, दीये, रंगोली बनाने के लिए रंग, मोमबत्ती, बिजली की लड़ियां आदि सामान उपलब्ध थे। ग्राहक खरीदारी के दौरान रेहड़ी-पटरी वालों से सामान के दाम कम करने को लेकर बात करते और सामान को बेचने के लिए कम मुनाफे पर भी सामान बेच देते हैं।

Post navigation

Previous: Etawah News: महेवा चौकी प्रभारी प्रशांत कुमार ने दीपावली की बधाई दी
Next: Etawah News: सरसों के तेल के ऊँचे भाव ने मिट्टी के दीपकों की बिक्री घटाई  

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260422-WA0107
  • Etawah

Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026
Picsart_26-04-22_22-10-01-861
  • Etawah

Etawah News : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, तीन गंभीर

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026
IMG-20260422-WA0094
  • Etawah

Etawah News: भूसे का पता करने निकले 65 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026
IMG-20260421-WA0000~3
  • Etawah

इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 21 April 2026

Latest News

  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Etawah News : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, तीन गंभीर
  • Etawah News: भूसे का पता करने निकले 65 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत
  • इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख
  • Agra News :फिटनेस से बनेगा सशक्त आगरा: आगरा फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.