Etawah News: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर सपाइयों ने काटा केक

Etawah News: On the birthday of SP Patron Mulayam Singh Yadav, the Spaniards cut the cake

Etawah News: On the birthday of SP Patron Mulayam Singh Yadav, the Spaniards cut the cake

Share News

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। सपा जिला कार्यालय में केक काटा। सैफई में पूर्व सांसद मुलायम सिंह के नाती तेज प्रताप सिंह ने फल बांटे और रक्तदान किया। जबकि भरथना, जसवंतनगर, चकरनगर, बकेवर में भी जन्मदिन मनाया गया।

Etawah News: On the birthday of SP Patron Mulayam Singh Yadav, the Spaniards cut the cake

सपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने पदाधिकारियों के साथ मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर केक काटा। साथ ही मिठाई बांटी गयी। गोपाल यादव ने कहा कि आज का दिन सपा के लोगों के लिये बहुत बड़ा दिन है। सैफई में पूर्व सांसद ने तेज प्रताप यादव ने पार्टीजनों के साथ केक काटा और अस्पताल में फल बांटे। साथ ही रक्तदान किया। पूर्व सांसद ने कहा समाजवादियों ने जन्मदिन मनाकर बाबा मुलायम सिंह यादव के दीर्घायु होने की कामना की है। उन्होंने कहा 2022 में सपा संरक्षक के जन्मदिन पर सपाजनों ने सरकार बनाने का संकल्प लिया।

प्रसपा रास्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह ने सपा एवं अखिलेश यादव को बिना नाम लिए हुए एक हफ्ते का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि 1 हफ्ते के अंदर फैसला हो जाना चाहिए नहीं तो 1 हफ्ते बाद लखनऊ में हमारी पार्टी का एक बड़ा सम्मेलन होगा जिसमें चुनाव पर रणनीति बनाई जाएगी हमें किसी भी हाल में 2022 में सरकार में रहना है इस मौके पर सैफ़ई के चंदगीराम स्टेडियम में दंगल का और संस्कृति क्रार्यक्रम का आयोजन किया गया दंगल से पहले केक काटा गया।

Trending News