Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: प्रशासन की सख्त व्यवस्थाओं के साथ पंचायत चुनाव में नामांकन शुरू 

जनवाद टाइम्स 7 April 2021
FB_IMG_1617790928941
Share News
       

संवाददाता दिलीप कुमार
जनपद इटावा- आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नामांकन की सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदय इटावा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा डॉक्टर श्री बृजेश कुमार सिंह द्वारा बसरेहर ब्लॉक,ताखा ब्लॉक,बकेवर ब्लॉक भरथना ब्लॉक एवं उसराहार ब्लॉक के नामांकन स्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान ड्यूटी में लगे समस्त अधिकारी/कर्मचारी गणों को नामांकन स्थल पर सतर्कता एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Etawah News: Nominations begin in Panchayat elections with strict arrangements by Etawah administration

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए इटावा में बुधवार को नामांकन शुरू हो गया। प्रधान, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए सभी ब्लॉकों में नामांकन प्रक्रिया सुबह आठ बजे शुरू की गई। वहीं जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कलक्ट्रेट स्थित अपर जिलाधिकारी न्यायालय में नामांकन होगा। बुधवार से दो दिन तक प्रत्याशी नामांकन कर सकेंगे। मास्क के साथ ही प्रत्याशियों को प्रवेश दिया गया।

Etawah News: Nominations begin in Panchayat elections with strict arrangements by Etawah administration

इटावा में पंचायत चुनाव के लिए प्रशासन ने नामांकन स्थलों पर फुलप्रूफ व्यवस्थाएं की हैं, सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में सभी प्रक्रियाएं शुरू हुईं। नामांकन काउंटर पर बैरिकेडिंग कराने के साथ ही नामांकन स्थल के दो सौ मीटर क्षेत्र में सख्त पहरा रहा। जिला पंचायत सदस्य के लिए कलक्ट्रेट और अन्य पदों के लिए संबंधित ब्लॉक में नामांकन होंगे।

Etawah News: Nominations begin in Panchayat elections with strict arrangements by Etawah administration

नामांकन स्थल से दो सौ मीटर का क्षेत्र प्रतिबंधित किया गया है।

प्रत्याशी को अपने समर्थक और वाहन दो सौ मीटर दूर ही छोड़ने होंगे। नामांकन स्थल पर केवल प्रत्याशी और प्रस्तावक को ही प्रवेश की अनुमति दी गई है। वे संबंधित काउंटर पर जाकर एआरओ के पास अपना नामांकन पत्र जमा कर प्राप्ति रसीद जरूर लें। अधिकारियों ने बताया कि शाम पांच बजे के बाद कोई नामांकन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इन बातों का रखें ध्यान

– नामांकन जुलूस न निकालें।
– नामांकन स्थल पर डीजे आदि न बजाएं।
– किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र न लाएं।
– नामांकन स्थल पर समर्थक प्रवेश न करें।
– नामांकन पत्र जमा होने के बाद स्थल पर न रुकें।

Post navigation

Previous: Etawah News: किशोरी ने बरगद के पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या
Next: Etawah News:  ब्लॉक बसरेहर में पंचायत चुनाव हेतु नामांकन प्रक्रिया पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में शुरू।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.