Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: निर्विरोध नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख डॉ.अंजली यादव ने अपने दायित्वों की शपथ ग्रहण किया

जनवाद टाइम्स इटावा 20 July 2021
IMG-20210720-WA0073
Share News
       

संवाददाता: मनोज कुमार

जसवंतनगर/इटावा: निर्विरोध नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख डॉ.अंजली यादव ने ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम में अपने पद एवं दायित्वों की शपथ ग्रहण की। इस दौरान नवनिर्वाचित 80 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भी शपथ ग्रहण कराई गई और क्षेत्र पंचायत की प्रथम बैठक का आयोजन किया गया। ब्लॉक परिसर में आयोजित एक शपथ ग्रहण समारोह के दौरान दोपहर में निर्विरोध नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख डॉ. अंजली यादव को उप जिलाधिकारी नंद प्रकाश मौर्य ने खंड विकास अधिकारी ऋतुप्रिया की मौजूदगी में शपथ ग्रहण कराई।

Etawah News: Newly elected block chief Dr. Anjali Yadav took oath of his duties unopposed

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत सम्मान किया गया फिर डॉ. अंजली यादव ने उपस्थित नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई। ब्लॉक प्रमुख के रूप में एक ही परिवार के पांचवी सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करने वाली डॉ. अंजली यादव के पति पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनुज मोंटी यादव, सास संतोष यादव, ससुर डॉ. बृजेश यादव, बाबा ससुर रामपाल सिंह यादव भी मौजूद रहे जिनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया। बाद में क्षेत्र पंचायत की प्रथम बैठक का भी आयोजन किया गया जिसमें ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता वाली प्रशासनिक समिति, नियोजन एवं विकास समिति, शिक्षा समिति के अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्यों की अध्यक्षता वाली तीन समितियों निर्माण समिति, स्वास्थ्य व कल्याण एवं जल प्रबंधन समिति का भी गठन किया गया।

इस दौरान एडीओ पंचायत बीरेंद्र कुमार, एडीओ आईएसबी सुरेश सैनी, पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, प्रसपा नेता महावीर सिंह यादव, विश्वनाथ प्रताप सिंह सोनू, राहुल गुप्ता, अनिल प्रताप यादव, विनोद यादव, रामअवतार यादव, ऋषि कांत चतुर्वेदी, कृष्णा यादव, जॉनी यादव इत्यादि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे। शपथ ग्रहण समारोह का संचालन पूर्व प्रधान राजेश यादव ने किया।

Post navigation

Previous: Ambedkar Nagar News : ईद उल अजहा( बकरीद ) त्योहार के अवसर पर समाज सेवियों ने ग्राम वासियों व क्षेत्र वासियों को जागरूक किया
Next: Etawah News: युवा पीढ़ी को वैदिक धर्म के द्वारा ही संस्कार एवं चरित्रवान बनाया जा सकता है।

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
ChatGPT Image Apr 28, 2026, 09_19_59 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 6.45.06 PM
  • Etawah

Etawah News : अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस मुठभेड़ में 4 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Etawah News : अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस मुठभेड़ में 4 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
  • Agra News : नो-फायर कुकिंग प्रतियोगिता में युवाओं का जलवा, स्वास्थ्य और नवाचार का दिखा शानदार संगम
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.