Etawah News: नवागत थानाध्यक्ष सुधीर सिंह संभाला चार्ज, फरियादियों को न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता।

IMG-20211001-WA0057
Share News

संवादाता: आशीष कुमार

इटावा: विकास खण्ड जसवंतनगर में नवागत थानाध्यक्ष सुधीर सिंह संभाला चार्ज, फरियादियों को न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता। थाने में पहुंचे नवागत थाना प्रभारी सुधीर सिंह ने शुक्रवार को चार्ज संभाला है। बता दें कि जसवंतनगर थाने पर तैनात थाना प्रभारी चन्द्र देव का स्थानांतरण कर दिया गया था।

जबकि जनपद औऱया थाने पर तैनात तेजतर्रार थाना प्रभारी सुधीर को जसवंतनगर थाने की कमान सौंपी गई थी। शुक्रवार को नवागत थाना प्रभारी ने थाने में पहुंचकर अपना कार्यभार संभालते ही अपराध रजिस्टर व अपराधियों की जानकारी ली। उन्होंने फरियादियों को न्याय व नगर के बाजार क्षेत्र की जाम समस्या पर गम्भीरता से निस्तारण के लिए कानूनन कार्यवाही के तहत निस्तारण की बात कहते हुए अपराधियों को जेल में पहुंचाने की बात कही।