Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: ‘मुग़ले-आज़म’ फिल्म के निर्देशक के.आसिफ का जन्म शताब्दी समारोह आयोजित हुआ

जनवाद टाइम्स इटावा 25 September 2021
Etawah News: Birth centenary celebrations of 'Mughal-Azam' director K. Asif celebrated

Etawah News: Birth centenary celebrations of 'Mughal-Azam' director K. Asif celebrated

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: हिंदी सिनेमा को ‘मुग़ले-आज़म’ जैसी आइकॉनिक फिल्म का तोहफा देने वाले प्रसिद्ध निर्देशक के.आसिफ का जन्म शताब्दी समारोह इटावा के जाने माने इस्लामिया इंटर कोलेज में आयोजित हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि श्री अजित रॉय ,विशिष्ट अतिथि श्री राजेश बादल, डॉ राकेश पाठक, मुर्तज़ा अली खान, दिनेश शाक्य जी, गुफरान अहमद साहब, शाह आलम शाह उपस्थित रहें। निर्देशक के.आसिफ़ का जन्म इटावा में ही हुआ था। समारोह उसी इस्लामिया इंटर कॉलेज में हुआ जहां के आसिफ़ जी ने पढ़ाई की थी। जन्म शताब्दी समारोह की थीम ‘सिनेमा-संसार: कला या बाज़ार’ रखा गया।

Etawah News: Birth centenary celebrations of 'Mughal-Azam' director K. Asif celebrated

के. आसिफ चंबल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के संस्थापक शाह आलम ने बताया की पांचवें संस्करण के फेस्टिवल में ज्यूरी सदस्यों में प्रोफेसर मोहन दास के अलावा फिल्म समीक्षक साजन वर्मा, फिल्म अभिनेत्री मान्या पाठक, फिल्म निर्माता अलका कौशिक, स्क्रीनप्ले राइटर चंद्रजीत लाहिड़ी शामिल थे।

उन्होंने बताया की के. आसिफ का जन्म 14 जून, 1922 को इटावा शहर के मोहल्ला कटरा पुर्दल खां में हुआ था। मुफलिसी से घिरे हुए के. आसिफ ने इस्लामिया इंटर कालेज में सिर्फ आठवीं तक ही पढ़ाई कर पाए। इसके बाद वे मायानगरी मुंबई चले गए और वहां दर्जी का काम करने लगे लेकिन, सिनेमा के प्रति उनकी दिवानगी ने उन्हें अव्वल दर्जे का निर्देशक बना दिया। ‘मुगले आज़म’ फिल्म को बनाने के लिए के. आसिफ ने प्रसिद्ध सिने स्टूडियो ‘अमौस सिने लैबोरेटरी’ के मालिक शिराज अली हकीम के साथ मिलकर काम करना शुरू किया, इससे पहले हाकिम ने के. आसिफ के डायरेक्शन में बनने वाली पहली फिल्म फूल 1945 में भी उनके साथ काम किया था। फिल्म फूल को हिंदी सिनेमा की सबसे पुरानी मल्टीस्टारर फिल्मों में से एक माना जाता है।

के. आसिफ मशहूर फिल्म निर्माता ही नहीं बेहतरीन लेखक भी थे। उन्होंने भारतीय सिनेमा की सबसे भव्य और ऐतिहासिक माइलस्टोन फिल्म मुग़ले आजम बनाकर अमरता हासिल कर ली । वर्ष1949 में के. आसिफ ने शहीद-ए-आजम ‘भगत सिंह’ पर ख्वाजा अहमद अब्बास के साथ फिल्म निर्माण का काम शुरू किया था और 1951 में उनकी निर्मित ‘हलचल’ फिल्म रिलीज होते ही सिने प्रेमियों के जेहन पर छा गई।

Post navigation

Previous: Agra News: टोड़ीपुरा में विद्युत विभाग ने कैम्प लगाकर जमा किये विद्युत बिल
Next: Agra News: ब्लॉक परिसरों में आयोजित हुए गरीब कल्याण मेला

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.