Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: मिशन इकदिल ब्लाक सत्याग्रह आन्दोलन ने पकड़ी रफ्तार, सैकड़ों की संख्या में जुड़े लोग

जनवाद टाइम्स इटावा 5 October 2021
FB_IMG_1633436878254
Share News
       

संवाददाता दिलीप कुमार

इटावा/इकदिल: बहुत किया इंतजार अबकी बार आर-पार का संकल्प लेकर मिशन इकदिल ब्लाक द्वारा अहिंसात्मक सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन मंगलबार को ग्राम पंचायत फूफई में पंचायत भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की जनता ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और ब्लॉक निर्माण के बारे में काफी कुछ संदेहात्मक प्रश्नों को पूछा मिशन इकदिल ब्लॉक के संयोजक दीपक राज ने उन सभी का जवाब देते हुए लोगों को संतुष्ट किया कि अब कोई संदेह नहीं है ब्लॉक निर्माण इस सरकार को करना पड़ेगा क्योंकि जो कुछ भी कार्यवाही थी यहां के जिला प्रशासन ने पूरी कर दी हैं उनको जगह भी उपलब्ध करवा दी गई है ।

इस प्रकार से कार्यवाही से अवगत कराकर कार्यक्रम में आए लोगों की शंका का समाधान किया फिर उसके बाद वहां के संभ्रांत लोगों से कहा कि अब आपकी जिम्मेदारी है की जब भी आप सुबह शाम कहीं पर बैठे हैं दुकान पर बैठे या पेड़ की छांव के नीचे बैठे इस बात की चर्चा अवश्य करें । उन्होंने इस बात का आश्वासन दिया की अब हम इस विचार को ग्रामीणों के अंदर से समाप्त नहीं होने देंगे। हमारे क्षेत्र में अब यह हमेशा चर्चा का विषय रहेगा और जितना भी हो सकेगा हम इस मिशन के लिए सहयोग भी करेंगे ।

सह संयोजक डॉ. सुशील सम्राट ने आगामी होने वाली कार्यवाही से अवगत कराते हुए कहा कि यह कार्यक्रम 2 हफ्ते तक लगातार हर ग्राम पंचायत में आयोजित किया जाएगा जिससे सरकार को इस बात का एहसास हो कि लोग अब विकासखंड को लेकर पूर्णता जागरूक हैं और अपनी जिद पर अड़े हुए हैं इसलिए अब कोई बात नहीं बनती है की ब्लॉक का निर्माण न किया जाए। कार्यक्रम में पधारे बीलमपुर के वयोवृद्ध नेता देवी दयाल वर्मा जी ने सरकार को कोसते हुए कहा है जब नए विकासखंड की घोषणा होगी हम लोग एकजुट होकर के इस मिशन को सफल बनाने की पूरी पूरी कोशिश करेंगे जितना हो सकेगा हम तन मन धन से सहयोग देंगे ।

ग्राम पंचायत फूफई के प्रधान सत्येंद्र राजपूत ने अपने गांव की जनता को आश्वस्त किया की अब वह दिन दूर नहीं है हम लोग ब्लाक बनवाकर ही शांत बैठेगें । सत्याग्रह में पूर्व प्रधान नौरतन सिंह, जयवीर सिंह, ग्राम पंचायत सदस्य संतोष कुमार, राकेश बाबू ग्राम पंचायत सदस्य रजनीश कुमार, सत्येंद्र सिंह, नीतू ग्राम पंचायत सदस्य विशाल गौतम, श्याम किशोर, अर्पिता राजपूत, कमला देवी, विपिन कुमार श्री कृष्ण राजीव, अमर सिंह आदि लोग मौजूद रहे ।

Post navigation

Previous: Etawah News : राँची आनंद विहार सुपरफास्ट से टकराई स्कूटी, कोई हताहत नहीं ।
Next: अम्बेडकरनगर न्यूजःलखीमपुर खीरी में किसानों के नरसंहार के विरोध में भीम आर्मी ने सौपा ज्ञापन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.