Etawah News : पत्रकार अधिकार सुरक्षा परिषद की कार्यकारिणी के द्वारा जिले के पत्रकारों के साथ बैठक

IMG_20200614_181627
Share News

 

जनवाद टाइम्स ब्यूरो।  इटावा पत्रकार अधिकार सुरक्षा परिषद की जिला बैठक इटावा वैदपुरा में आयोजित की गई जिसमें संगठन के नव नियुक्त कानपुर के मंडल अध्यक्ष श्री संजय कुमार और मण्डल महासचिव मनोज कुमार राजौरिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

IMG 20200614 WA0013

जिसमें संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ जनपद के सभी पत्रकारों को एक जुट करने और उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के लिए समीक्षा की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के लिए हर महीने में एक बैठक करने का प्रस्ताव पारित किया गया।

IMG 20200614 WA0012

संगठन की मजबूती के लिए संगठन के सभी सदस्यों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में फरयादी भी मौजूद रहे, जिन्होंने अपने ऊपर हुए अत्याचारों से मंडल कार्यकारिणी को अवगत करवाया। श्री संजय कुमार जी ने उन्हें उचित ओर विधिक कार्यवाही में मदद करवाने का आस्वासन दिया।

IMG 20200614 WA0010

बैठक में जिले पर कार्रवाई की समीक्षा करते हुए कार्यकारिणी विस्तार की चर्चा के साथ संगठन से जल्द ही जिले पर कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा, जनवाद टाइम्स टीम के पत्रकार रिषीपाल सिंह, आशीष कुमार, महेश बाबू, जिले के ब्यूरो चीफ़/मंडल महासचिव मनोज कुमार राजौरिया एवं उप संपादक/ मंडल अध्यक्ष श्री संजय कुमार उपस्थित रहें।

Trending News