Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Etawah

Etawah News :वार्ता की आस में आज निराश लौटे माध्यमिक शिक्षक

जनवाद टाइम्स इटावा 7 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-07 at 6.39.07 PM
Share News
       

ब्यूरो संवाददाता 
इटावा : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद इटावा के पीड़ित शिक्षकों, कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण हेतु जिला संगठन द्वारा प्रेषित 27 बिन्दुओं के ज्ञापन मांग पत्र पर वार्ता हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक एवं लेखाधिकारी माध्यमिक दोनों की उपस्थित में वार्ता किए जाने हेतु आज दिनांक 07 अप्रैल को शाम 03 बजे का समय विभाग द्वारा निर्धारित किया गया था।
निर्धारित समय पर प्रांतीय संयोजक संरक्षण समिति श्रीनारायण द्विवेदी, प्रदेश मंत्री अरुण कुमार दुबे कोषाध्यक्ष सुमित कुमार संगठन मंत्री अनिल कुमार सिंह सहित जनपद के विभिन्न विद्यालयों के पीड़ित शिक्षकों की समय से उपस्थिति रही किन्तु अपरिहार्य कारणों से लेखाधिकारी महोदय के वार्ता के समय पर उपलब्ध न होने के कारण आज संगठन के साथ वार्ता नहीं हो पाई।
अतः जिला संगठन ने जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय से पुनः दोनों ही अधिकारी की उपस्थित में वार्ता करने का अनुरोध किया हैं साथ ही उनसे यह भी आग्रह किया कि वह दोनों ही लोग अपनी आपसी सहमति के आधार पर सुविधानुसार कोई तिथि पुनः संगठन को उपलब्ध कराए ताकि संगठन के साथ वार्ता कर समस्याओं का निस्तारण किया जाना सम्भव हो सके। उन्होंने इसके लिए जल्द ही अगली तिथि दिए जाने की बात कही। वार्ता हेतु निर्धारित होने वाली अगली तिथि की सूचना प्राप्त होते ही सभी पीड़ित शिक्षक साथियों को समय से इसकी सूचना दे दी जाएगी।
प्रांतीय नेतृत्व से प्राप्त निर्देशों के अनुक्रम में जनपदीय समस्याओं से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण हेतु होने वाली वार्ता के समय पर ही प्रांतीय स्तर के बिन्दुओं से जुड़े ज्ञापन को जोकि 10 अप्रैल को दिया जाना हैं उसे भी उन्हें उसी समय पर सौंपा जाएगा।
आज उपस्थिति शिक्षकों एवं कार्यकारिणी के मध्य यह बिन्दु भी सर्वसम्मति से तय किया गया हैं यह जानकारी जिलामंत्री मनोज कुमार त्रिपाठी एवं जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह चौहान ने मीडिया को संयुक्त रूप से दी।

Post navigation

Previous: वैशाली के राजापाकर में प्रतिभा सम्मान समारोह आज: मेधावी छात्रों को मेडल देकर किया गया सम्मानित
Next: Agra News : ग्रेटर आगरा योजना पर उठे सवाल: क्या ₹5142 करोड़ की योजना पूरी करेगी जनता की 10 प्रमुख मांगें?

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0006
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0005
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0004
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0007
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन
  • प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी
  • प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च
  • प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
  • बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.