Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: बकरियों को नहलाने गया किशोर यमुना में डूबा, 4 घंटे बाद मिला शव

जनवाद टाइम्स इटावा 23 May 2023
Etawah News: Kishore went to bathe goats, drowned in Yamuna, dead body found after 4 hours

Etawah News: Kishore went to bathe goats, drowned in Yamuna, dead body found after 4 hours

Share News
       

संवाददाता: दिलीप कुमार 

इटावा: थाना भरेह क्षेत्र के गढ़ा कास्दा गांव के रहने वाले 13 वर्षीय बालक अंश पुत्र महावीर दिवाकर बकरियों को यमुना नदी में नहलाने के लिए सुबह घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौट सका। बताया जा रहा है कि अंश अपनी बकरियों को नदी में नहलाते समय गहरे पानी में चला गया, जिसके चलते उसकी डूबने से मौत होने की बात सामने आई है।

Etawah News: बकरियों को नहलाने गया किशोर यमुना में डूबा, 4 घंटे बाद मिला शव

अंश को डूबता देख ग्रामीणों में चीख पुकार मच गई, लेकिन जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक अंश की मौत हो गई। ग्रामीणों और परिजनों ने कड़ी मशक्कत के 4 घंटे में अंश को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।

घटना की सूचना पर सीओ चकरनगर राकेश वशिष्ठ, भरेह थाना प्रभारी मोहम्मद कामिल और नायब तहसीलदार अभिनव चौधरी मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया बालक अपने गांव के साथियों के साथ बकरियों को यमुना नदी में नहला रहा था तभी बकरियों के साथ वह गहरे पानी में चला गया और इस कारण वह नदी में डूब गया। जानकारी पर पुलिस ने पानी में अंश को ढूंढने का काफी प्रयास किया गया, जिसके 4 घंटे बाद उसको पानी से बाहर निकाला गया। मृत अवस्था में उसको मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। बालक के डूबने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Post navigation

Previous: Bihar News बिहार के गांव में जमीनी हकीकत जानने के लिए जीरो ग्राउंड में पहुंचे वाल्मीकि नगर थाढी गांव पहुंचे राज्पाल राजेंद्र विश्वनाथ आलेंकर
Next: Kanpur News: सीएसजेएम विश्वविद्यालय के मूल्यांकन भवन में लगी आग, दो कमरे जलकर हुए राख

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.