Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: कलयुगी माँ ने गला दबाकर की बेटी की निर्मम हत्या, हत्यारोपी मां को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

जनवाद टाइम्स इटावा 1 September 2021
20210901_143254
Share News
       

संवाददाता : महेश कुमार
इटावा: आपको बता दें की दिनांक 28-8-2021 को डायल 112 के माध्यम से रवि बाबू पुत्र दीनानाथ जोकि ग्राम उमराई के निवासी हैं के द्वारा सूचना दी गई की मेरी भतीजी ने छत के कुंडे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है, उक्त सूचना पर तत्काल उच्चाधिकारियों एवं थाना वैदपुरा पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया एवं घटनास्थल का निरीक्षण भी किया गया दिनांक 29-8-2021 को मृतका के पिता अनिल द्वारा लिखित तहरीर दी की उनकी पुत्री को हमारे गांव के राजकुमार व उसके अन्य साथियों द्वारा हत्या कर के शव को फांसी के फंदे पर लटका कर यह दर्शाया गया है की मेरी पुत्री ने आत्महत्या की है।

उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा घटना के खुलासे हेतु क्षेत्राधिकारी सैफई के नेतृत्व में एसओजी इटावा, थाना वैदपुरा थाना सैफई से 3 पुलिस टीम गठित की गई ।गठित की गई टीम ने खोजबीन करने पर यह पाया की मृतका प्रियंका की गला दबाकर हत्या उसकी मां निर्मला देवी के द्वारा ही की गई है ।जिसे आज दिनांक 1-9-2021 को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर महोला जेल रोड ,रेलवे पुल के पास से गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया।

पुलिस पूछताछ में अभियुक्ता निर्मला देवी द्वारा अपनी बेटी की हत्या करने का कारण बताया कि उसकी पुत्री का गांव के राजकुमार से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसका हम सभी परिवारी जनों ने विरोध किया और अपनी पुत्री प्रियंका को बहुत बार समझाया किंतु वह ना मानी। दिनांक 28-8-2021 को अभियुक्ता निर्मला देवी व उसकी छोटी पुत्री इटावा से दवा लेकर घर लौटे तो प्रियंका अपनी मांग में सिंदूर भर रही थी। जिसका विरोध अभियुक्ता द्वारा किया गया। इसी दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा गुस्से में आकर मृतका प्रियंका को धक्का देकर बेड पर गिरा कर उसका गला दबा दिया था ,जिसके कारण उसकी तत्काल मृत्यु हो गई थी । गिरफ्तार अभियुक्ता द्वारा अपने इस कृत्य को छुपाने एवं पुलिस से बचने के लिए मृतका के प्रेमी राजकुमार द्वारा उसकी पुत्री की हत्या कर फांसी पर लटकाने का षड्यंत्र रच कर उसके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया।

Post navigation

Previous: आगरा न्यूज: अखिल भारतीय पत्रकार ट्रस्ट में शामिल हुए नए सदस्य, साथ ही कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
Next: Etawah News: प्रधानमंत्री आवास योजना की चाबियां पाकर 45 लाभार्थियों के चेहरे खिले

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.