Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: सराहनीय सेवा मेडल से सम्मानित होंगे इटावा के मूलनिवासी IPS डॉ अरविंद चतुर्वेदी

जनवाद टाइम्स इटावा 25 January 2022
Etawah News: IPS Dr. Arvind Chaturvedi, a native of Etawah, will be honored with the Meritorious Service Medal

Etawah News: IPS Dr. Arvind Chaturvedi, a native of Etawah, will be honored with the Meritorious Service Medal

Share News
       

संवाददाता महेश कुमार 

इटावा: सौभाग्य से इटावा की मिट्टी की खुशबू देश विदेश तक फैली हुई है कई बड़े नाम इटावा की मिट्टी से जुड़े हुये है और इस जनपद का एक बेहद गौरवशाली इतिहास भी रहा है। इसी क्रम में जनपद इटावा में ही जन्मे स्वनामधन्य व वर्तमान में लखनऊ पुलिस की विजिलेंस शाखा में सेवारत वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी, पुलिस अधीक्षक विजिलेंस डॉ अरविंद चतुर्वेदी जी इस बार 73 वें गणतंत्र दिवस 2022 के शुभ अवसर पर भारत के राष्ट्रपति द्वारा पुलिस सेवा के सराहनीय सेवा मेडल से सम्मानित होंगे।

विदित हो कि,इससे पूर्व भी डॉ चतुर्वेदी को वर्ष 2010 में राष्ट्रपति द्वारा वीरता का पुलिस पदक प्रदान किया गया था। यह मेडल उन्हें मुंबई में दुर्दांत अपराधी कृपा शंकर चौधरी उर्फ (डॉक्टर) को मुठभेड़ में मार गिराने के लिए मिला था । इसके बाद वर्ष 2020 में डॉ चतुर्वेदी को मुंबई में कि गाजीपुर के तत्कालीन विधायक कृष्णानंद राय की हत्या सहित दर्जनों हत्या लूट करने वाले व पूर्वांचल में भय का पर्यायवाची बने हुए फिरदौस उर्फ मोटा की मुठभेड़ में हुई मृत्यु के बाद उनके वीरता पूर्वक कार्यों के लिए मिला।

इसके अतिरिक्त डॉ चतुर्वेदी को पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा प्रशंसा चिन्ह रजत स्वर्ण एवं प्लैटिनम पदक भी प्रदान किए जा चुके हैं । यह भी उल्लेखनीय है कि डॉ चतुर्वेदी को वन्यजीव अपराधों में विशेषज्ञता के कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं ने रेखांकित करते हुए सम्मानित किया है। अभी हाल में राष्ट्रीय पुलिस अकादमी हैदराबाद द्वारा भी उन्हें सर्टिफिकेट ऑफ अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

Post navigation

Previous: Bihar news पंचायत चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मी हुए सम्मानित
Next: Etawah News: युवा मतदाताओं को स्वतंत्र व निष्पक्ष मतदान करने की शपथ दिलाई 

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.