दिलीप कुमार इटावा। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत जनपद इटावा में जे. बी. सिंह जिलाधिकारी के निदेशन में बैंक सखी प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया।

डॉ. राजा गणपति आर. मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जनपद की समस्त बैंक शाखाओं हेतु चयनित 58 बैंक सखियों का प्रशिक्षण किया जा रहा है। इन्हें बैंकों से सम्बद्ध किया जाएगा। बैंक सखी स्थानीय स्तर पर समूह और बैंक के बीच सेतु का कार्य करेगी।

उपायुक्त स्वतः रोजगार बृज मोहन अम्बेड ने बताया कि महिलाओं को गांवों में आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह के माध्यम से रोजगार के साधन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी कड़ी में बैंक सखी एक सप्ताह में तीन दिन बैंक और तीन दिन ग्रामीण क्षेत्रों में रहकर समूह की महिलाओं को जागरुक करेगी। खाता और बैंक लिंकेज में आ रही समस्याओं का मौके पर निदान कराएगी। इससे आर्थिक स्थिति सूक्ष्म, लद्यु एवं मध्यम उद्यम को बढ़ावा मिलेगा। महिलाओं को अब गांव में स्वय सहायता समूहों के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जा रहे है। बैंक सखी गांवों में स्वयं सहायता समूहों के बैंकिग कार्यो के डिजिटल ट्रांजेक्शन कोे बढ़ावा देगी और जरूरतमंद लोगों को बैंकों से वित्तीय सहायता दिलाने में भी मदद करेगी।
सेंटल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रबंधक डी. के. अजीवीनी, अग्रणी जिला प्रबंधक और कृष्ण कुमार ने सभी बैंकों से समन्वय स्थापित कर समूह की समस्याओं त्वरित निदान कराने की बात कहीं। वही सत्य प्रकाश, वरिष्ठ प्रबन्धक बड़ौदा यू पी बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय, राजवीर सिंह यादव, मुख्य प्रबंधक (एफ आई) भा.स्टेट बैंक, डीएसएच ने समुहों को हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया।
डीएमएम एफआई संतोष कुशवाहा ने बताया कि गांव के विकास को भी गति प्राप्त होगी और ग्रामीण महिलाएं सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और क्रार्यक्रमों का भरपूर लाभ उठाकर अपने आर्थिक जीवन स्तर में बदलाव ला सकेगी। डीआरपी राजीव अग्रवाल एवं शैलेंद्री तिवारी,बीआरपीसुनीता, विनीता आदि उपस्थित रही तथा संचालन निहारिका शुल्ला कें द्वारा किया गया।