कमजोर वर्ग और महिलाओं को प्राथमिकता से मिले सरकारी योजनाओं का लाभ: गरिमा

IMG-20260915-WA0034
Share News

संवाददाता मोहन सिंह
बेतिया, पश्चिमी चंपारण।

नगर निगम प्रशासन की ओर से मंगलवार को विभिन्न वार्डों में आयोजित सहयोग शिविरों का महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविरों में पहुंचे महिला एवं पुरुष नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, शिकायतों और सुझावों की जानकारी ली।

IMG 20260915 WA0034

महापौर ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं प्रभावी तरीके से निदान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इस मौके पर महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ कमजोर वर्ग और महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर मिलना चाहिए। इससे जरूरतमंद लोगों का सरकारी व्यवस्था पर विश्वास और मजबूत होगा।

वार्ड 36 से 43 तक लगाए गए सहयोग शिविर

नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 36 से 43 तक अलग-अलग स्थानों पर सहयोग शिविरों का आयोजन किया गया। वार्डवार शिविर स्थल निर्धारित किए गए थे।

  • वार्ड 36: बैराठ माई
  • वार्ड 37: घरदान पोखरा पंचायत भवन
  • वार्ड 38: पंचायत भवन
  • वार्ड 39: हरदियां सामुदायिक भवन के पास
  • वार्ड 40: चारगाहां सरकारी स्कूल मठ
  • वार्ड 41: राम जानकी मंदिर फील्ड
  • वार्ड 42: गणेश चौक के बगल
  • वार्ड 43: पंचायत सरकार भवन

महापौर ने शिविरों का निरीक्षण करते हुए वहां पहुंचे नागरिकों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

क्षेत्र में ही सुनवाई और समाधान का उद्देश्य

महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि सहयोग शिविरों का उद्देश्य नागरिकों को अपनी समस्याओं और सुझावों के लिए नगर निगम कार्यालय के चक्कर लगाने के बजाय उनके क्षेत्र में ही सुनवाई और समाधान का अवसर उपलब्ध कराना है।

उन्होंने अधिकारियों को शिविरों में प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा करने तथा लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

महापौर ने नागरिकों से भी सहयोग शिविरों में सक्रिय रूप से भाग लेने और अपनी समस्याओं एवं सुझावों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सहभागिता से ही बेहतर और व्यवस्थित बेतिया के निर्माण को गति मिलेगी।

Trending News