Etawah News: आगामी विधान सभा 2022 के चुनाव के मद्देनजर शिक्षक  संघ की बैठक संपन्न हुई। 

IMG-20210704-WA0076
Share News

आशीष कुमार

इटावा।समाजवादी शिक्षक सभा की बैठक शान्ती देवी इंटर कॉलेज जसवंतनगर में संपन्न हुई। जिसमें आगामी विधान सभा 2022 के चुनाव को लेकर चर्चा की गई।समाजवादी पार्टी को सक्रियता से मजबूत बनाकर 2022 का चुनाव विजयी बनाना है। पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने के साथ साथ नए सदस्यों को जोड़ने एवं सपा सरकार की उपलब्धियां घर घर पहुचाने को कहा गया तथा दाबा किया कि उत्तर प्रदेश में आने वाली सरकार सपा की ही होगी।

विधानसभा अध्यक्ष शिक्षक सभा प्रतीक यादव ने कहा कि वह दिन अब दूर नही जिसमे समाजवादी पार्टी एक बार फिर पूर्ण बहुमत से पूरे प्रदेश में विजय पताका फहएगा। आज के इस मौके पर समाजवादी शिक्षक सभा विधान सभा अध्यक्ष प्रतीक यादव, जिला उपाध्यक्ष शिवमंगल सिंह, जिला सचिव मनोज कुमार यादव, आशीष कुमार,अनिल कश्यप, मनोज सविता, शेर सिंह राठौर एवं अन्य शिक्षक साथी मौजूद रहे।

Trending News