Etawah News: त्योहारों को देखते हुए वाहन चोर हुए सक्रिय जिला ग्रामोद्योग कार्यालय से मोटरसाइकिल चोरी

Etawah News: In view of festivals, vehicle thieves became active, motorcycle theft from the district village industries office
Share News

संवाददाता रिषीपाल सिंह
इटावा त्योहारों के मौसम में वाहन चोर सक्रिय हो चुके हैं आज ऐसी ही घटना शहर इटावा में उस समय देखने को मिली जब एक सज्जन की मोटरसाइकिल दिनदहाड़े जिला ग्रामोद्योग कार्यालय से चोरी हो गई आपको बताते चलें कि संदीप कुमार पुत्र रामप्रकाश ग्राम दतावली जिला इटावा के रहने वाले है जो अपने किसी कार्य से ग्रामोद्योग कार्यालय अपनी मोटरसाइकिल संख्या यूपी 75AA4073 सुपर स्प्लेंडर से गए थे जिसे उन्होंने कार्यालय के बाहर ही खड़ा कर दिया तथा कार्यालय चले गए जब वह कार्यालय से वापस आए तो देखा कि उनकी मोटरसाइकिल वहां नहीं काफी खोजबीन करने के बाद भी मोटरसाइकिल का कोई पता नहीं लगा तत्पश्चात उन्होंने सिर्फ इस संबंध में थाना कोतवाली में तथा 112 नंबर पर पुलिस प्रशासन को सूचना दी है

Trending News