Etawah News: विधिक सेवा समिति तथा लोक अदालत के माध्यम से लोग किस प्रकार लाभान्वित हो।

Etawah News: How people get benefited through Legal Services Committee and Lok Adalat.

Etawah News: How people get benefited through Legal Services Committee and Lok Adalat.

Share News

आशीष कुमार

इटावा,विकास खण्ड जसवंतनगर में विधिक साक्षरता शिविर इस आशय से लगाए जाते हैं।ताकि आमजन को शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी हो सके, क्योंकि जानकारी ना होने के अभाव में लोग योजनाओं से वंचित रह जाते हैं। उन्हें योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है।
यह बात तहसीलदार अशोक कुमार सिंह ने सिसहाट गांव में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर के दौरान कही। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व तहसील विधिक सेवा समिति तथा लोक अदालत के माध्यम से लोग किस प्रकार लाभान्वित हो सकते हैं इसके विषय में भी जानकारी दी जाती है। यदि कोई व्यक्ति गरीब है गरीबी रेखा का उसके पास राशन कार्ड है और उसका कोई बात कोई मुकदमा चल रहा है जिसमें वकील करने की स्थिति में नहीं है तो ऐसे लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नि:शुल्क वकील की सुविधा उपलब्ध कराती है तथा मुकदमे में होने वाले अन्य खर्चे भी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा ही बहन किए जाते हैं। राजस्व विभाग की क्या-क्या योजनाएं हैं कौन-कौन से काम होते हैं क्या समय सीमा है इसके बारे में भी जानकारी दी जाती है। अन्य विभागों की क्या योजनाएं हैं शिक्षा विभाग की क्या योजनाएं हैं क्या बाल अधिकार हैं आदि जानकारियां विधिक सेवा समिति के माध्यम से प्रदान की जाती हैं।
कार्यक्रम के दौरान लेखपाल शमशेर बहादुर सिंह, पैरालीगल वालंटियर लालमन बाथम, बृजेश कुमार, रवि, पंकज के अलावा स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Trending News