Etawah News: पूर्व सैनिकों का होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न।

IMG-20210321-WA0071
Share News

आशीष कुमार

इटावा जसवंतनगर क्षेत्र के बलरई नहर पुल समीप मोहल्ला विकास नगर में पूर्व सैनिकों का होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ।

भारतीय पूर्व सैनिक संघ के तत्वावधान में रिटायर्ड फौजी हरविलास पाल के निवास पर आयोजित होली मिलन समारोह की अध्यक्षता रिटायर्ड सूबेदार मेजर रघुराज सिंह ने की। उन्होंने दूरदराज से आए पूर्व सैनिकों को संबोधित कर उनकी समस्याओं को सुना और उनकेे लिए संचालित योजनाओं पर प्रकाश डाला। पूर्व सैनिकों ने अपने संगठन को मजबूत करने एवं भाईचारा बढ़ाने पर जोर दिया। मौजूद पूर्व सैनिकों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए एक दूसरे को गुलाल लगाया और होली की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर पूर्व सूबेदार मेजर रामविलास, सत्यवीर सिंह, अजीत प्रताप, सुनील कुमार इत्यादि रिटायर्ड सैनिक व गणमान्य नागरिक भारी संख्या में मौजूद रहे।

You may have missed