Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: गणाचार्य आचार्य श्री 108 विराग सागर महाराज का नगर मंगल प्रवेश गाने बजाने के साथ हुआ, उमड़ा श्रद्धालुओं के जन सैलाब

जनवाद टाइम्स 4 July 2021
WhatsApp Image 2021-07-04 at 6.49.00 PM
Share News
       

संवाददाता: मनोज कुमार

जसवंतनगर/इटावा: अध्यात्म योगी राष्ट्र संघ गणाचार्य आचार्य श्री 108 विराग सागर महाराज ससंघ का रविवार को नगर में मंगल प्रवेश गाजे बाजे के साथ हुआ। आचार्य श्री के स्वागत में श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा। कैस्त तिराहे से लेकर जैन मंदिर तक जगह जगह आचार्य श्री का पद प्रक्षालन कर स्वागत किया गया।

WhatsApp Image 2021 07 04 at 6.49.00 PM

नगर में जैन मुनि आचार्य श्री विराग सागर महाराज का साधु व आर्यका सहित ढोल नगाड़ों के साथ नगर के जैन मोहल्ला में स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में प्रवेश हुआ। अपने प्रवचन में जीवन पर प्रकाश डालते हुए आचार्य श्री ने बोला जिंदगी बहुत छोटी है संसार में प्राणी जन्म लेता है और अपनी आयु पर्यंत संसार से विदाई लेता है कुछ प्राणी जन्म लेने से पूर्वी मृत्यु को प्राप्त हो जाते हैं कुछ 1 महीने 1 साल या कुछ वर्ष तक जीते हैं यह सत्य है कि अच्छा समय भी क्षण भर के बराबर बीत जाता है और बुरा समय भी क्षण भर के बराबर बीत जाता है। उन्होंने प्रकाश डालते हुए बोला आज हमें मनुष्य जीवन मिला है इतने अच्छे संयोग मिले हैं सच्चे देव शास्त्र गुरु मिले हैं इतनी अनुकूलता होने पर भी अगर हमारे मन में सच्ची श्रद्धा ना जाग पाए तो हमारा जीवन बेकार है अगर हम जीवन में सुख शांति चाहते हैं तो हमें धर्म की ही शरण लेनी होगी। बता दें कि आचार्य विराग सागर महाराज संग दर्जनों साधु साध्वियों का नगर की पुण्य धरा पर मंगल प्रवेश को लेकर नगर में उत्साह का माहौल बना रहा। सुबह से नगर के मुख्य मार्ग में चहल पहल देखी गई। सुबह से ही सड़कों पर श्रद्धालुओं का जुटान होना शुरू गया था। नगर क्षेत्र को खूब सजाया गया था। साधु संतों के स्वागत में जगह जगह सड़कों पर आकर्षक रंगोली बनाई गई थी। आचार्य श्री दर्शन को लेकर सुबह से ही श्रद्धालु पलकें बिछाए बैठे थे।

WhatsApp Image 2021 07 04 at 6.49.00 PM

आचार्य श्री का जत्था जैन मोहल्ला श्री दिगम्बर मन्दिर की ओर बढ़ते ही गगनभेदी जयकारों से पूरा नगर क्षेत्र गूंज उठा। विराग सागर जी महाराज का विराट संघ का जगह जगह भव्य तरीके से स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने आचार्य श्री का आशीर्वाद प्राप्त किया। जैन समाज के राजेश जैन, अनुपम जैन, संजय जैन, तन्मय जैन, शिवकांत जैन, राजकमल, विनोद जैन, अंकुर जैन, विवेक जैन, आशीष जैन, आराध्य जैन, चेतन जैन, सहित सैकड़ों श्रद्धालु आचार्य श्री की अगवानी में मधुबन में जुटे थे।

Post navigation

Previous: Bihar News:बराँटी गांव स्थित घाघड़ा नदी मे डुबने से एक युवक की मौत
Next: Etawah News: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बलरई इकाई का गठन हुआ

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260620-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0003
  • Breaking News
  • Lucknow
  • Uttar Pradesh

लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026

Latest News

  • Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
  • लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ
  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.