Etawah News: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बलरई इकाई का गठन हुआ

WhatsApp Image 2021-07-04 at 6.51.10 PM
Share News

संवाददाता: मनोज कुमार

जसवंतनगर/इटावा: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिसमें शिवराज सिंह धाकरे अध्यक्ष एवं योगेश भारद्वाज महामंत्री चुने गए।
बलरई कस्बे के एक मैरिज होम में आयोजित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक में जिलाध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यापारी हितों की लड़ाई के लिए उनका संगठन हमेशा तत्पर रहेगा। उन्होंने कहा कि यहां संगठन के विस्तार के बाद उनके संगठन को और भी ताकत मिली है। अब अधिक मजबूती के साथ व्यापारी हितों की लड़ाई लड़ी जा सकेगी। बलरई इकाई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में शिवराज सिंह धाकरे अध्यक्ष, योगेश भारद्वाज महामंत्री व कौशल धाकरे कोषाध्यक्ष चुने गए। जबकि राघव शर्मा, जितेंद्र राजपूत, सुनील बघेल, सुनील राठौर, सत्यवीर पाठक को उपाध्यक्ष चुना गया। हनुमंत सिंह चौहान, लालू प्रसाद राजपूत, सुनील यादव, रवि चौहान, अरुण पाराशर संगठन मंत्री चुने गए तथा संतोष धाकरे, इरशाद अली, राजू सिंह चौहान सचिव चुने गए। अतिथियों के अलावा सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

WhatsApp Image 2021 07 04 at 6.51.10 PM

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ ए के शर्मा ने की। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीके वर्मा, जिला महामंत्री शैलेश जैन, जिला कोषाध्यक्ष नरेश चंद जैन, युवा महामंत्री रिंकू यादव, महामंत्री सुनीत चौहान, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र चौहान, संगठन मंत्री शीलू तोमर, जिला सचिव उपेंद्र तोमर, संजय त्रिपाठी इत्यादि व्यापारी नेता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Trending News