Etawah News: जसवंतनगर ब्लॉक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय योगा संस्थान द्वारा चलाया जा रहा है निःशुल्क योग प्रशिक्षण

IMG-20210908-WA0027
Share News

क्षेत्रीय संवाददाता

जसवंत नगर/इटावा: नगर के विकास खंड जसवंतनगर ब्लॉक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय योगा संस्थान लखनऊ द्वारा 15 दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण कराया जा रहा है। विवरण के अनुसार पंडित दीनदयाल उपाध्याय योगा संस्थान लखनऊ उत्तर प्रदेश द्वारा 15 दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण कराया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 5 सितंबर से 20 सितंबर तक लगतार चलाया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद में सफल अभ्यर्थियों जो प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में निःशुल्क योगा करने के लिए भेजा जाएगा। इस प्रशिक्षण में लगभग एक सैकड़ा अभ्यार्थियों ने भाग लिया है।

Etawah News: Free yoga training is being run by Pandit Deendayal Upadhyaya Yoga Sansthan in Jaswantnagar block

जिला समन्वयक सूरज शास्त्री ने बताया कि अगर बात की जाए तो स्वास्थ्य एवं निरोग रहने के लिए योगा बहुत जरूरी है। योग से व्यक्ति में सकारात्मक, रचनात्मक का भाव पैदा होता है। योगा सांस के नियंत्रण को शारीरिक रूप से पुस्ट रखता है। योग से बहुत लाभ है, योग में सभी अभ्यर्थियों को आसन, प्राणायाम, कपालभारती, व्यायाम एवं शारीरिक सारी क्रियाएं योगा शिविर में कराई जाती है। योग से हम रोग को भी दूर कर सकते हैं। इस प्रशिक्षण में योग प्रशिक्षक दीपक कुमार, योग सहायक अध्यापक अंकित यादव के द्वारा कराया जा रहा है

Trending News