Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: यूपी टेट अभ्यर्थियों को निःशुल्क रोडवेज बस सेवा

जनवाद टाइम्स इटावा 21 January 2022
jpg
Share News
       

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: 23 जनवरी को होने वाली यूपी टेट परीक्षा के परीक्षार्थियों को निशुल्क रोडवेज बस सेवा का लाभ दिया जाएगा। 22 जनवरी से 24 जनवरी तक अभ्यर्थी इस सेवा का लाभ ले सकेंगे, हालांकि इसके लिए उन्हें प्रवेश पत्र की फोटो कॉपी बस के कंडक्टर को देनी होगी। रोडवेज प्रबंधन द्वारा टीईटी परीक्षा को ध्यान में रखते हुए भीड़ की स्थिति को नियंत्रण करने के लिए विशेष प्रबंध किए गए है। बता दें कि इससे पूर्व 28 नवम्बर को परीक्षा निरस्त होने पर भी राज्य सरकार की ओर से अभ्यर्थियों के लिए निशुल्क बस सेवा की व्यवस्था की गई थी।

Etawah News: Free roadways bus service to UP TET candidates

रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक वीपी अग्रवाल ने बताया कि परिवहन निगम मुख्यालय से मिले निर्देशों के बाद क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय से जुड़े आठ डिपो के एआरएम को यह निर्देश दिया गया है कि संबंधित बस सेवा के लिए अतिरिक्त बसें सड़कों पर उतारी जाएं। उन्होंने बताया कि सभी रोडवेज ड्राइवर व कंडक्टर को निर्देश दिए गए हैं कि वे सेवा का लाभ देने के लिए पूरी तरीके से तत्पर रहेंगे। सभी कंडक्टर अभ्यर्थियों से यात्रा प्रारंभ करने के स्थान यात्रा समाप्त करने के स्थान लिखित प्रवेश पत्र की फोटो कॉपी प्राप्त करेंगे और उसे यात्रा पत्र के साथ स्व प्रमाणित करके प्रस्तुत करेंगे। साथ ही यात्रा धनराशि का भी अंकन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 22 जनवरी से इस सेवा की शुरुआत की जाएगी। 23 जनवरी को मूल परीक्षा है और उसके बाद 24 जनवरी को अभ्यर्थी अपने जिलों की ओर वापसी करेंगे, हालांकि बता दें कि 23 जनवरी को होने वाली परीक्षा के लिए अधिकांश अभ्यर्थियों को गृह जिले में ही परीक्षा देने का मौका मिलेगा। जिले में कुल 24752 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे इसके लिए 19 सेंटर बनाए गए हैं। इनमें इटावा शहर के अलावा जसवंतनगर , बकेवर में भी परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए है। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि 16 बसें विधानसभा चुनाव को लेकर पहले ही दी जा चुकी है। ऐसे में अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए सभी बसों को सड़क पर उतारने के निर्देश दिए गए है।

Post navigation

Previous: Ambedkarnagar News :-जिला प्रशासन के निर्देश पर औचक मुआयना कर मातहतों को दिया गया सख्त निर्देश
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार मिश्रा का माध्यमिक शिक्षक संघ चेत नरायण गुट ने किया स्वागत

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.