Etawah News: किसान सेवा सहकारी समिति ने किसानों को वृक्षों तथा जैविक खाद्य का निःशुल्क वितरण किया

Etawah News: Free distribution of trees and organic food to farmers by Kisan Seva Cooperative Society
Share News

संवाददाता:आशीष कुमार

जसवंतनगर/इटावा: किसान सेवा सहकारी समिति के तत्वावधान में कृभको द्वारा आयेजित संयुक्त किसान सभा कार्यक्रम में किसानो को जानकारी दी गई तथा उन्हें वृक्षो का वितरण तथा जैविक लिक्विड खाद्य का भी वितरण निशुल्क किया गया।

मुख्य अतिथि एडीओ पंचायत बीरेन्द्र कुमार ने काम्पोस्ट खाद के सम्बंध मे जानकारी देते हुये बताया कि इससे मिट्टी की बनावट में सुधार होता है तथा मिट्टी में नमी का प्रतिशत भी बेहतर होता है, मिट्टी का तापमान भी पर्याप्त नमी और वायु संचरण की बजय से सामान्य बना रहता है उन्होने बताया कि काम्पोस्ट को सभी प्रकार की फसलों मे उपयोग किया जा सकता है काम्पोस्ट को खुले मे भडांरित नही करना चाहिए तथा लंबे समय तक सीधे धूप में रखने से पौधो के पोषक तत्व कम हो जाते हैं। इसके अच्छे परिणामो के लिए इसे खेत मे डालने के तुंरत बाद मिट्टी मे अच्छी तरह से मिलाना चाहिए। उन्होने एक दर्जन से ज्यादा किसानो को पीपल, अमरूद, नीम के पौधे वितरित किये तथा दो किसानो को जैविक लिक्विड खाद का भी वितरण निःशुल्क किया।

इस दौरान एडीओ कॉपरेटिप आलोक कुमार, एडीओ पीपी कृष्ण मुरारी यादव, संस्था सचिव प्रियंका यादव, कृभको के क्षेत्राधिकारी नरेन्द्र कुमार, कृभको केन्द्र प्रभारी अमित यादव किसान सेवा सहकारी समिति के विनोद कुमार, रामचन्द्र तिवारी रमेश चन्द्र, इंद्रवीर तथा प्रबंध निदेशक प्रवेंद्र कुमार मौजूद रहे।

Trending News