Etawah News: दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोग घायल

Etawah News: Scooty crashes due to cow coming in front, three injured

Etawah News: Scooty crashes due to cow coming in front, three injured

Share News

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: भरथना में दो बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार चार लोग घायल हो गए, जिसमे दोनों बाइक चालकों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। भरथना-तुरैया माइनर रोड पर स्थित नगला गुदे की पुलिया के पास मंगलवार की दोपहर दो बाइकें आमने सामने से टकरा गई। जिसमें एक बाइक पर सवार चाचा उमाकांत (35) व उनके साथ पीछे बैठा उनका भतीजा यशवीर निवासी रमायन भरथना घायल हो गया।

दूसरी बाइक पर सवार गुड्डू नागर निवासी छिबरामऊ कन्नौज व उनका एक मित्र घायल हो गया। खेतों पर काम कर रहे लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भिजवाया। जहां यशवीर ने बताया कि वह चाचा उमाकांत के साथ बाइक पर बैठकर बिरारी जा रहा था, रास्ते मे सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। घटना में घायल उमाकांत व गुडडू को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया जबकि बाकी दो घायलों की मरहम पट्टी कर घर भेजा गया।

You may have missed