Etawah News: कोहरे से जनजीवन व यातायात प्रभावित

Etawah News: Fog affected life and traffic

Etawah News: Fog affected life and traffic

Share News

संवाददाता: मनोज कुमार

इटावा: रातभर हुई कड़ाके की सर्दी ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। घने कोहरे के कारण सड़क एवं रेल यातायात भी प्रभावित रहा। घना कोहरा परेशानीयों का सबब बनता जा रहा है। कड़ाके की ठंड में जन जीवन प्रभावित हो रहा है। सोमवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा। घने कोहरे में विजिबिलिटी घट गई जिसके कारण सडकों पर वाहन रेंगते हुए चले। घने कोहरे में कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देर से चलीं। लोगों को आफिस पहुंचने में दिक्कतें रहीं। भीषण ठंड में लोग दिन में ठिठुरते रहे। दोपहर में कोहरा छंटने के बाद धूप निकली।

Etawah News: Fog affected life and traffic

पिछले दो दिन की हल्की फुल्की बारिश के बाद क्षेत्र में सुबह कोहरे के कहर ने लोगों को अपने आगोश में ले लिया। कोहरे के कारण पूरा क्षेत्र सफेद कोहरे की चादर से ढंका रहा। हाईवे पर कोहरे की धुंध होने के कारण तमाम वाहनों के पहिए थम से गए वहीं ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से लेट चल रही थीं। गुरुवार को मध्यरात्रि से ही घना कोहरा छा गया था। आलम यह था कि सुबह दस बजे तक कोहरे की चादर लिपटी हुई थी। कोहरे का सबसे अधिक असर रेल मार्ग और हाईवे पर देखा गया। यहां तीस मीटर तक की वस्तु भी साफ दिखाई नहीं दे रही थी। वाहन भी रेंगते हुए लाइटें जलाकर आगे बढ़ रहे थे। उधर ट्रेनों पर घने कोहरे का असर साफ दिखाई दिया। यहां से होकर गुजरने वाली और रुकने वाली कुछ ट्रेनें विलंब से थीं। कि सुबह पाँच बजे से नौ बजकर चालीस मिनट तक घने कोहरे का प्रभाव अधिकतम रहा।

कोहरे के कारण ट्रेन की चपेट में आया मजदुर 

वही जसवंतनगर रेलवे स्टेशन से पूरब की ओर कुछ दूरी पर घटित हुई जब 42 वर्षीय प्रेम सिंह पुत्र रामस्वरूप निवासी नगला घनू सुबह 8 बजे करीब साइकिल लेकर मजदूरी करने निकला था यहां दिल्ली हावड़ा रेलवे लाइन पार कर रहा था। घने कोहरे के कारण आती हुई ट्रेन उसे दिखाई ना देने के कारण ट्रेन से कट गया। उसकी साइकिल के भी दो टुकड़े हो गए। सूचना मिलते ही पहुंचे परिजनों ने बताया कि उसके दो शादीशुदा बेटियां व एक 10 वर्षीय बेटा है। स्थानीय पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

You may have missed