Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, परेशान लोगों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई

जनवाद टाइम्स इटावा 30 July 2021
Etawah News: Flood-like situation due to incessant rains, troubled people appealed to the administration for help

Etawah News: Flood-like situation due to incessant rains, troubled people appealed to the administration for help

Share News
       

संवाददाता: मनोज कुमार

जसवंतनगर/इटावा: चार दिन से लगातार हो रही बरसात ने क्षेत्र के तमाम गांव में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। कहीं घरों में पानी भर गया है तो कहीं फसलें चौपट हो गई हैं।
क्षेत्र के महामई, असरोई, नगला धोबी समेत लगभग दो दर्जन गांव में बाढ़ जैसे हालात देखने को मिले हैं। अलग-अलग जगह से भेजी गई तस्वीरों और वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कहीं बकरियां अलमारी में बैठी दिखाई दे रही हैं। किसी के दरवाजे पर पानी भर गया है तो किसी के घर में चूल्हे चौके तबाह हो गए हैं और खाने पीने की चीजें भीग गई हैं। नगला असरोही में पूर्व प्रधान कमलेश कुमार के घर में बारिश का पानी घुसने लगा है जिसे ईटों और मिट्टी के सहारे रोकने की कोशिश की गई है। गांव में कुछ महिलाएं बाल्टी और तसलों से बारिश का पानी भर भर कर घर से बाहर निकालती देखी गईं। रामस्वरूप, जमादार, अशोक, राजकुमार, सुरेंद्र, अंगूर, अनार सिंह, लाल सिंह, शिवराज, चंदन, रामनाथ, रामनाथ, गोपाल, विनोद, राम प्रकाश के घर तो ऐसे दिखाई दे रहे हैं जैसे तालाब में हाउसबोट डाल दी गईं हों।

नगला धोबी गांव में राम कुमार, रविंद्र सिंह, गंगा प्रसाद, जगदीश, कमल, विजेंद्र, बृजेश, विद्याराम, वीरेंद्र, रामवीर, दलवीर के घर भी बाढ़ जैसे ही हालात दिखाई दे रहे हैं। कुछ गलियां इस कदर से लबालब भरी हुई हैं कि लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। इन लोगों के सामने राशन पानी की समस्याएं भी खड़ी होने लगी हैं वहीं जानवरों को चारा दाना लाने में भी बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। हाईवे से जारीखेड़ा जाने वाली सड़क भी पूरी तरह से बारिश के पानी में डूब गई है तो नगला हुलासी व शाहजहांपुर गांव की गलियां भी लबालब भरी हुई हैं। लोगों को घरों से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगला भिखन गांव के जसराम, हीरा सिंह, प्रिंस बाबू, नवनीत, ओम श्री, सुभाष व राहुल की लौकी मूली पालक जैसी कई फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। परेशान लोगों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

Post navigation

Previous: Ambedkar Nagar News : नसीरपुर(जमलापटी)में प्रधान राम चन्दर यादव के आवास पर स्वागत समारोह कार्यक्रम का आयोजन
Next: मेरठ न्यूज: गंदगी से जिंदगी हुई नरक

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.