Etawah News: इटावा की ऐतिहासिक, सुप्रसिद्ध, विख्यात इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ

Etawah News: Etawah's historic, famous, famous Etawah Festival and Exhibition inaugurated

Etawah News: Etawah's historic, famous, famous Etawah Festival and Exhibition inaugurated

Share News

संवाददाता: दिलीप कुमार

इटावा : इटावा के ऐतिहासिक महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन रविवार को महोत्सव समिति की पदेन अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने शांति के प्रतीक कबूतर उड़ा कर किया। शहीद स्तंभ के पास पं. राकेश शास्त्री ने भारतीय संस्कृति से पूजन कराया। शहीद स्तंभ पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्हें गार्ड आफ आनर भी दिया गया। जिलाधिकारी ने बिजली का बटन दबाया तो समूचा परिसर सतरंगी रोशनी से नहा उठा।

Etawah News: Etawah's historic, famous, famous Etawah Festival and Exhibition inaugurated

पंडाल में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में कोरोना के चलते महोत्सव का आयोजन विलंब से हुआ था। इस बार भव्य तरीके से महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। बच्चों के लिए झूले लगाए गए हैं। अच्छी सजावट की गई है। कोरोना गाइड लाइन का पालन कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश होगी कि इस वर्ष बच्चों के कार्यक्रम व मंच के कार्यक्रम अच्छे स्तर के कराए जाएं।

Etawah News: Etawah's historic, famous, famous Etawah Festival and Exhibition inaugurated

एएसपी सिटी कपिल देव ने कहा कि जिले का पुलिस प्रशासन इस आयोजन को कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। महोत्सव में आने वाली महिलाओं की सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो इसके लिए पुलिस बल लगातार निगरानी करेगा। आधा दर्जन दारोगा व 50 कांस्टेबल तैनात होंगे। जिलाधिकारी ने विकास प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया और सरकारी विभागों के लगाए गए स्टालों को भी देखा। यहां पर प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारियां लोगों को मिल सकेंगी। इस अवसर पर महोत्सव जनरल सेक्रेटरी राजेश वर्मा, कार्यकारिणी सदस्य शांति स्वरूप पाठक, विशन चंद्र अग्रवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

 

You may have missed