Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: तीन फीटरों की विद्युत व्यवस्था चरमराई, सैकड़ो गाँव की बत्ती गुल

जनवाद टाइम्स 4 June 2021
IMG-20210604-WA0041
Share News
       

संवाददाता: मनोज कुमार

जसवंतनगर/इटावा: बीती रात तीन फीडरों की विद्युत व्यवस्था चरमरा जाने से बलरई क्षेत्र के सैकड़ा भर गांव अंधेरे में डूब गए। घरेलू पेयजल के लिए जनमानस को तरसते हुए और मवेशियों को प्यास से व्याकुल देखा गया। बताया गया है कि बीती रात्रि लगभग 2 बजे रायनगर से जसवंतनगर होते हुए बलरई फीडर को आने वाली 33 हजार वोल्टेज की लाइन ब्रेकडाउन में आ गई। सुबह लाइनमैनों द्वारा जांच में कैस्त स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर दो खंभों के ऊपर केबिल बॉक्स फटा हुआ मिला। जिसे सही करने के लिए दोपहर तक कोई व्यवस्था नहीं हुई थी।

Etawah News: Electricity system of three feet collapsed, lights of hundreds of villages went off

इस फीडर से विद्युत सप्लाई बलरई, जुगौरा व सिरसा बीबामऊ फीडरों को जाती है जिनके अंतर्गत आने वाले बलरई, नगलातौर, नगला सलहदी, बाउथ, बीबामऊ, नगला विशुन, सरामई, कोकावली, अंडावली, नागरी, खदिया, महामई, फकीरे की मड़ैयां, पीहरपुर आदि सैकड़ा भर गाँव में ग्रामीणों को पूरी रात मच्छरों के गूँज के बीच गुजारनी पड़ी है।
दोपहर तक विद्युत न मिलने के कारण जानवरों को चारा पानी की व्यवस्था और घरेलू उपयोग में चाय नाश्ता खाना बनाने के लिए लोगों को बहुत बहुत दूर तक पानी के लिए भटकना पड़ा है। आज के समय में ग्रामीण क्षेत्र में नलों का ना होना भी दुःखद है घरों और मोहल्लों में समरसेबल लग गए हैं। पहले के समय में पूरे पूरे मोहल्ले कुएं से पानी का उपयोग करते थे लेकिन आज के समय में सब लोग विद्युत पर आश्रित हो चुके हैं और बिजली जाते ही पेयजल की विकट समस्या खड़ी हो जाती है।
दोपहर में उपखण्ड अधिकारी अजीत यादव ने बताया कि प्रयास जारी है और शाम तक विद्युत सप्लाई चालू होने की संभावना है। समाचार लिखे जाने तक विद्युत सप्लाई सुचारू नहीं हो सकी थी।

Post navigation

Previous: Azamgarh News: गांव की आबादी कवर करने के लिए शासन ने शुरू किया गांवो में टीकाकरण अभियान
Next: Etawah News: कांग्रेस पार्टी ने किया कोरोना किट का वितरण, पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे मौजूद

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :शिक्षा का बदलता परिदृश्य: ज्ञान से कौशल की ओर बढ़ते कदम और सामाजिक मूल्यों की चुनौती

जनवाद टाइम्स 28 April 2026
IMG-20260427-WA0081
  • Etawah

Etawah News : IMA अध्यक्ष ने कि पूरी घटना की निष्पक्षता से जांच की मांग, दोषी पक्ष को दी जाय सजा

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
IMG-20260427-WA0006
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

जनवाद टाइम्स 27 April 2026
IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :शिक्षा का बदलता परिदृश्य: ज्ञान से कौशल की ओर बढ़ते कदम और सामाजिक मूल्यों की चुनौती
  • Etawah News : IMA अध्यक्ष ने कि पूरी घटना की निष्पक्षता से जांच की मांग, दोषी पक्ष को दी जाय सजा
  • Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.