Etawah News: कांग्रेस पार्टी ने किया कोरोना किट का वितरण, पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे मौजूद

IMG-20210604-WA0046
Share News

संवाददाता: मनोज कुमार

जसवंतनगर/इटावा। कांग्रेस पार्टी की ओर से कोरोना किट का वितरण नगर के छिमारा रोड स्थित एक मैरिज होम में किया गया। इससे पूर्व पार्टी के स्थानीय संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया।
बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव विजय मिश्रा ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना महामारी काल में पार्टी कार्यकर्ता आमजन के दुख में शामिल हों और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिया जाए। इसके साथ ही शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर कार्यकर्ताओं को इस हिदायत के साथ कोरोना किट का वितरण किया गया कि वह क्षेत्र में घर घर जाकर कोरोना से होम आइसोलेट मरीजों को चिन्हित कर चिकित्सकीय परामर्श के साथ उन्हें मेडिसिन किट प्रदान करें। उन्होंने कहा कि जल्द ही पार्टी द्वारा मास्क व सैनिटाइजर भी वितरित किया जायेगा ताकि कोरोना संक्रमण से बचा जा सके।
जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा कि पार्टीजन कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क शारीरिक दूरी सहित अन्य सुरक्षा मानकों का पालन करने कर अन्य लोगों को भी जागरूक करें। उन्होंने बताया कि कोरोना किट वितरण के साथ उसके प्रयोग की प्रक्रिया व सावधानी के बारे में भी बताया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता अरुण यादव, आरबी सिंह पाल, संजय दोहरे, सरवर अली, विनोद शर्मा, लालमन बाथम, यादवेंद्र सिंह, बलवीर कठेरिया, दीवान सिंह दिवाकर, अनुज यादव इत्यादि दर्जनों कांग्रेसी मौजूद रहे।

You may have missed