Etawah News: तकनीकी समस्या के चलते एक को छोड़कर इन सभी ग्राम पंचायतों में नवनिर्वाचित प्रधानों व ग्राम पंचायत सदस्यों को ऑनलाइन शपथ ग्रहण कराई गई।

Etawah News: Due to technical problem, in all these gram panchayats, the newly elected headmen and gram panchayat members were sworn in online except one.
Share News

आशीष कुमार

इटावा।विकास खण्ड जसवंतनगर में सदस्यों का कोरम पूरा न होने के कारण अपूर्ण 30 ग्राम पंचायतें अब पूर्ण हो गई हैं। तकनीकी समस्या के चलते एक को छोड़कर इन सभी ग्राम पंचायतों में नवनिर्वाचित प्रधानों व ग्राम पंचायत सदस्यों को ऑनलाइन शपथ ग्रहण कराई गई।
विदित हो कि 61 ग्राम पंचायतों में से 30 नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों व इन पंचायतों के निर्वाचित सदस्यों को सिर्फ इसलिए शपथ ग्रहण नहीं हो सकी थी क्योंकि उनकी ग्राम पंचायतों के निर्वाचित निर्धारित सदस्यों का कोरम पूरा नहीं था जिसके लिए कुछ दिन पूर्व आवेदन कराए गए थे और इन पदों सभी दावेदार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। अब कैलोखर, फुलरई, कोकावली, नागरी, अजनौरा, राजपुर तमेरी, पीहरपुर, सराय भूपत, आलई, अंडावली, नगला रामसुंदर, मलाजनी, मलूपुर, बीवामऊ, मलाजनी, मोहब्बतपुर जसोहन, कैस्त, शाहजहांपुर, बलरई, नसीरपुर, बनकटी बुजुर्ग, बिचपुरी खेड़ा, भैंसरई, नगला तौर, खेड़ा बुजुर्ग, भावलपुर, और धरबार ग्राम पंचायतों में शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हो सका है। 31 ग्राम पंचायतों के प्रधानों व सदस्यों को पहले ही शपथ ग्रहण कराई जा चुकी है। तकनीकी समस्या के चलते महामई ग्राम पंचायत में शपथ ग्रहण होना वाकी है जिसे कल पूरा किया जाएगा।
शपथ ग्रहण के दौरान बीडीओ ऋतु प्रिया, एसडीएम नंद प्रकाश मौर्य, एडीओ पंचायत वीरेंद्र सिंह, प्रशासक सुरेश सैनी इत्यादि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Trending News