Etawah News: सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली को DM SSP ने हरी झंडी दिखा किया रवाना

Etawah News: DM SSP flagged off road safety awareness rally

Etawah News: DM SSP flagged off road safety awareness rally

Share News

ब्यूरो संवाददाता
इटावा : गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर से सड़क सुरक्षा माह की जागरूकता के लिए रैली का आयोजन उपसंभागीय परिवहन विभाग ने कराया। जिलाधिकारी अवनीश राय, एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर शहर की ओर रवाना किया गया। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने सड़क सुरक्षा के नियमों को पालन करने की भी शपथ ली। रोडवेज बस स्टैंड के आरएम के नेतृत्व में रोडवेज कर्मचारियों ड्राइवर और यात्रियों को भी शपथ दिलाई गई। सड़क सुरक्षा का कार्यक्रम 5 जनवरी से 4 फरवरी तक पूरे 1 माह चलाया जाएगा।
जिलाधिकारी अवनीश ने बताया कि शासन के निर्देश पर 5 जनवरी से 4 फरवरी तक सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसको लेकर आज जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई गई है और लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है।
शासन की मंशा है कि आए दिन सड़कों पर होने वाले हादसो में कमी लाई जा सके और मृत्यु दर और घायलों की संख्या कम हो सके। इस उद्देश को लेकर पूरे माह सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। रैली आयोजन में एआरटीओ बृजेश कुमार यादव, रोडवेज रीजनल मैनेजर बीपी अग्रवाल, आर आई विवेक खरवार, मयंक राज, प्रांशु मिश्रा समेत कलेक्ट्रेट ब परिवहन विभाग के कई कर्मचारी मौजूद रहे।

Trending News