Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: डीएम एसएसपी ने नव वर्ष की पूर्व संध्या पर जांचे सुरक्षा के इंतजाम, डायल 112 सेल्फी पॉइंट का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स इटावा 31 December 2022
Etawah News: DM SSP checks security arrangements on New Year's Eve, launches Dial 112 Selfie Point

Etawah News: DM SSP checks security arrangements on New Year's Eve, launches Dial 112 Selfie Point

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता
इटावा : डीएम एसएसपी ने नव वर्ष के आगमन पर शहर की सड़कों पर भ्रमण किया। डायल 112 द्वारा शास्त्री चौराहा पर लगाए गए सेल्फी पॉइंट का शुभारंभ किया और सेल्फी ली। डायल-112 पुलिस ने अस्थाई कैंप तैयार करवाकर सेल्फी पॉइंट बनाया।
बताते चले शहर के शास्त्री चौराहा पर जिलाधिकारी अवनीश राय और एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने शास्त्री चौराहे पर किया डायल 112 सेल्फी पॉइंट का उद्घाटन किया, इसके बाद नगर क्षेत्र में पैदल गस्त करते हुए नव वर्ष के कार्यक्रमों में अतिरिक्त पुलिस बल लगाने के कड़े दिशा निर्देश दिए और सड़कों पर या अन्य स्थानों पर हुड़दंग करने वाले और लायन ऑर्डर को प्रभावित करने वाले लोगों के ऊपर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी अवनीश राय ने कहा कि आने वाले नए वर्ष के उत्सव को देखते हुए नगर वासियों की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पैदल गस्त किया जा रहा है। इसके साथ ही लोगों में डायल 112 के प्रति जागरूकता लाने के लिये 112 सेल्फी पॉइंट का उद्घाटन किया गया है।
एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने कहा कि नए वर्ष के उत्सवों के दौरान शराब पीकर उपद्रव करने वाले और नशे में तेज वाहन चलाने वालों पर विशेष नज़र रहेगी और जिले भर में जगह-जगह पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई है। साथ ही भीड़ भाड़ वाले और उपद्रव वाले स्थानों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किये गए हैं। उन्होंने कहा कि किसी घटना पर पुलिस को बुलाने के लिये डायल 112 नम्बर के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिये अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले ये डायल 100 था जो कि अब 112 हो गया है। इस दौरान एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र प्रसाद, कोतवाल भूपेंद्र सिंह राठी समेत कई उपनिरीक्षक और पुलिस बल साथ रहा।

Post navigation

Previous: Etawah News: रामनगर रेलवे फ्लाई ओवर के लिए मिली 72 करोड़ की मंजूरी, डेढ़ वर्ष में पूरा करने की रूपरेखा तैयार
Next: Etawah News: देर रात मस्जिद में संदिग्ध परिस्थिति में लगी आग, कारण नही हो सका स्पष्ट

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026

Latest News

  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.