Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: डीएम और एसएसपी ने तहसील दिवस पर सुनी फरियादियों की समस्या।

जनवाद टाइम्स 2 March 2021
Etawah News: DM and SSP listened to the problem of complainants on Tehsil Day.
Share News
       

संवाददाता विकास यादव 

सैफई/इटावा : डीएम और एसपी ने मॉडर्न तहसील सैफई में संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्या सुनकर अधिकारियों की शिकायतों को गंभीरता से लेकर निस्तारण कराने के कडे़ निर्देश दिए। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। डीएम श्रुती सिंह व एसपी आकाश तौमर मंगलवार को तहसील में जन समस्या सुनने पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों के शिकायती पत्र प्राप्त होते ही तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाए, ताकि समय से मौके पर निस्तारण किया जा सके। यदि संबंधित विभाग समय से जन समस्याआें को सुनकर निस्तारण करें तो तहसील दिवस में शिकायतों का ग्राफ कम हो जाएगा। जन सामान्य के कल्याणार्थ संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को दिया जाना सुनिश्चित किया जाए।

Etawah News: DM and SSP listened to the problem of complainants on Tehsil Day.

डीएम ने हिदायत दी कि जो भी शिकायत प्राप्त हो रही हैं, उन्हें जल्द से जल्द निस्तारित करें।
मंगलवार को समाधान दिवस में कई शिकायतें प्राप्त हुईं,  सभी आई शिकायतों को डीएम ने विभागीय अधिकारियों को शिकायतों का जल्द निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी शिकायत लंबित न रखी जाए। शासन जन समस्याओं के निस्तारण के प्रति अत्यधिक गंभीर है। सभी शिकायतें ऑनलाइन की जा रही है। इनके निस्तारण की गुणवत्ता की लखनऊ मुख्यालय पर भी नियमित रूप से समीक्षा की जाती है। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक सप्ताह में शिकायत का निस्तारण कर आख्या उपलब्ध कराई जाए। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान उपजिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी राजा गणपति आर, सीएमओ समेत संबंधित अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Agra News:- प्रधानमंत्री आवास के लिए विकलांग कर रही दो साल से अधिकारियों से फरियाद
Next: Moradabad News: विश्व श्रवण दिवस मनाया गया 

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.