Etawah News: जिला विद्यालय निरीक्षक इटावा ने अध्यापक श्री विपिन कुमार को किया सम्मानित 

Etawah News: District School Inspector Etawa honored teacher Mr. Vipin Kumar

Etawah News: District School Inspector Etawa honored teacher Mr. Vipin Kumar

Share News

संवाददाता: दिलीप कुमार 

इटावा: पी एच डी उपाधि मिलने पर सम्मानित जनपद इटावा के ऊर्जावान एवं जनपद की माध्यमिक शिक्षा को शिखर तक पहुंचाने वाले सम्मानित जिला विद्यालय निरीक्षक श्रीमान राजू राणा ने कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक इटावा में चित्रगुप्त इंटर कॉलेज इटावा के अध्यापक श्री विपिन कुमार को पीएचडी उपाधि मिलने पर प्रतीक चिन्ह, सौल एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया

इस अवसर पर सह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ मुकेश यादव सनातन धर्म इंटर कॉलेज इटावा के प्रधानाचार्य श्री संजय शर्मा चित्रगुप्त इंटर कॉलेज इटावा के यशस्वी प्रधानाचार्य डॉ उमेश यादव , श्री रविंद्र सिंह यादव ( जिला सचिव )उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड जनपद इटावा कर्म क्षेत्र इंटर कॉलेज के अध्यापक श्री आशुतोष बिचपुरी खेड़ा इंटर कॉलेज के अध्यापक डॉ सुनील कुमार सिंह सनातन धर्म इंटर कॉलेज के अध्यापक श्री कुलदीप कुमार चित्रगुप्त इंटर कॉलेज इटावा के समस्त अध्यापकों ने हार्दिक बधाई प्रेषित की। विपिन कुमार ने यह भी बताया कि अब उन्हें डॉ विपिन कुमार के नाम से जाना जाए तथा जिला विद्यालय निरीक्षक, सह जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षक साथियों एवं शुभचिंतकों का आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की।

Trending News