Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: धरना प्रदर्शन व भूख हड़ताल चौथे दिन भी जारी, विधायक का अनशन खत्म कराने का प्रयास रहा नाकाम

जनवाद टाइम्स इटावा 2 December 2021
Etawah News: Demonstration and hunger strike continue for the fourth day, efforts to end MLA's fast failed

Etawah News: Demonstration and hunger strike continue for the fourth day, efforts to end MLA's fast failed

Share News
       

संवाददाता दिलीप कुमार 

इकदिल/ इटावा: आर पार का संकल्प लेकर चल रहे मिशन इकदिल ब्लॉक का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन व भूख हड़ताल गुरुवार चौथे दिन भी जारी रहा । भरथना की विधायक श्रीमती सावित्री कठेरिया धरना स्थल पर पहुंची और उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि ब्लॉक की घोषणा शीघ्र करवाई जाएगी । मैं जूस पिलाकर संयोजक दीपक राज का अनशन खत्म करवाना चाहती हूं तो इस बात पर दीपक राज ने कार्यक्रम में आए सभी के समक्ष जूस पीने से इन्कार किया और कहा कि हम अनशन खत्म नहीं करेंगे जब तक ब्लाक की घोषणा नहीं हो जाती है । इसी के साथ मिशन संयोजक दीपक राज , सहसंयोजक डॉ. सुशील सम्राट, ग्राम प्रधान सुरजीत सिंह तिवारी ने विधायक सावित्री कठेरिया को ज्ञापन दिया।

ज्ञापन का जो विषय है उसमें साफ लिखा है कि जब तक विकासखंड की घोषणा नहीं होगी तब तक भूख हड़ताल पर मिशन संयोजक दीपक राज रहेंगे अतः विकासखंड की शीघ्र घोषणा विधायक जी शीघ्र करवाएं क्योंकि चयनित 50 ग्राम पंचायतों में 28 ग्राम पंचायतें भरथना विधानसभा क्षेत्र से हैं । उन्होंने कहा कि इकदिल विकासखंड निर्माण की जनपद स्तर से सभी औपचारिकताएं पूर्ण हो चुकी हैं साथ ही जिला प्रशासन द्वारा विकासखंड के भवन निर्माण के लिए जगह का प्रस्ताव भी जिलाधिकारी महोदय द्वारा शासन एवं सरकार को भेज दिया गया है लेकिन अभी तक विकासखंड निर्माण की घोषणा नहीं हुई है अत: क्षेत्र की जनता की इस मांग को शीघ्र पूरा कराने की कृपा की जाए इसी की बाबत भूलपुर ग्राम पंचायत के गांव मुबारकपुर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन व भूख हड़ताल चल रही है जब तक घोषणा नहीं होगी यह भूख हड़ताल चलेगी विकासखंड की घोषणा कराओ या फिर हमारी जान लो मिशन इकदिल ब्लॉक का यही आर पार का संकल्प है। इस मौके पर बड़ी संख्या में पुरुष व महिलाएं उपस्थित रहे ।

Post navigation

Previous: Bihar news मोहन हाई स्कूल मे शिक्षा जागृति कार्यक्रम का हूआ आयोजन
Next: Etawah News: जहरीले नाग, नागिन के जोड़े संग मिला 6 फ़ीट लम्बा घोड़ा पछाड़, सर्पमित्र डॉ आशीष ने किया तीनों का सुरक्षित रेस्क्यू

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.