Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत, अस्पताल संचालक फरार, परिजनों ने किया हंगामा

जनवाद टाइम्स इटावा 10 January 2023
Etawah News: Death of pregnant woman after delivery, hospital operator absconded, family created ruckus

Etawah News: Death of pregnant woman after delivery, hospital operator absconded, family created ruckus

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता
इटावा/ महेवा: थाना बकेवर क्षेत्र के नेशनल हाईवे-2 महेवा में स्तिथ मां हॉस्पिटल मेटरनिटी सेंटर में तीन दिन पूर्व 25 वर्षीय दीप्ति दुबे पत्नी अश्वनी दुबे निवासी लालपुर की तीन दिन पूर्व ऑपरेशन से डिलिवरी हुई थी, जिसके बाद उसकी अचानक तबियत बिगड़ने लगी जिस पर परिजनों ने दीप्ति को रिफर करने का निवेदन किया। लेकिन अस्पताल स्टाफ इटावा मुख्यालय से डॉक्टर बुलाने का आश्वासन देते रहे लेकिन तब तक दीप्ति की अस्पताल में और हालत बिगड़ने लगी और उसकी मौत हो गई।
सीएचसी महेवा में फोन कर सरकारी एम्बुलेंस मंगायी व सीएचसी ले गये जहां तैनात डॉ सुमित ने महिला को मृत घोषित कर दिया व वापस एम्बुलेंस चालक मृतका को माँ हास्पिटल छोड़ गये। इस घटना के बाद मां हॉस्पिटल के संचालक और स्टाफ ताला लगाकर फरार हो गए। परिजनों की शिकायत पर थाना पुलिस ने तहसीलदार, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। मृतका के ससुर भगवतदयाल, रिश्तेदार ऋषभ मिश्रा ने मौके पर पहुंचे। तहसीलदार अशोक कुमार, सीओ भर्थना विवेक जावला, नायब तहसीलदार सम्पूर्ण कुलश्रेष्ठ व एसओ बकेवर बीएस चौहान से अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जिस पर अधिकारियों ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया।
इस मामले पर डिप्टी सीएमओ श्रीनिवास यादव ने बताया, ” मौके पर पहुंचकर हॉस्पिटल संचालक से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन मौके पर अस्पताल में कोई स्टाफ मौजूद नहीं मिला। जिस पर मां हॉस्पिटल के गेट पर नोटिस चस्पा किया गया। और अस्पताल संचालक से घटना का कारण जाना जाएगा जवाब संतुष्ट न मिलने पर अस्पताल संचालक के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।”

Post navigation

Previous: Etawah News: एसिड अटैक में घायल युवक के मकान में चोरी, नगदी व आभूषण चोरी
Next: Etawah News: बहू डिंपल यादव के खिलाफ वह एक शब्द भी नहीं सुनेंगे, अब पानी सिर के ऊपर: शिवपाल सिंह यादव

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.