ट्रेन से कटकर गौवंशों की हुई मौत, ट्रेक पर आवारा घूम रहे गौवंश

ट्रेन से कटकर गौवंशों की हुई मौत, ट्रेक पर आवारा घूम रहे गौवंश
Share News

आशीष कुमार इटावा। जसवंतनगर के ग्राम विहारीपुर समीप रेलवे ट्रेक के पोल संख्या 652/2 व 653/2 के मध्य घटना घटित हुई।

ट्रेन से कटकर गौवंशों की हुई मौत, ट्रेक पर आवारा घूम रहे गौवंश

बताया गया है कि डाउन ट्रैक पर घूमते आवारा गौवंशों को एक ट्रेन ने टक्कर मार दी जिसमे 2 गौवंश की ट्रेन की चपेट में आने से बुरी तरह कटकर मौत हो गई, सूचना पर मौके पर पहुंची उपजिलाधिकारी ज्योत्स्ना बंधु के साथ तहसीलदार रामानुज सहित क्षेत्रधिकारी मस्सा सिंह व पुलिस ने मृत गौवंशों को रेलवे ट्रेक से हटवाया। उन्होंने गौवंशों के मृत शव को पास ही गहरे गड्ढे में दफनाया।

Trending News