जनपद में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया 72वां गणतंत्र दिवस

जनपद में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया 72वां गणतंत्र दिवस
Share News

संवाददाता रिषीपाल सिंह इटावा : आज हम सब72वां गणतंत्र दिवस मना रहे है, सम्पूर्ण देश मे जगह जगह गणतंत्र दिवस के मौके पर देश भक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किये गए। जनपद इटावा में भी गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम पुलिस लाइन इटावा में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूप में सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया जी का एस एस पी आकाश तोमर जी ने बुके देकर स्वागत किया।

जनपद में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया 72वां गणतंत्र दिवस

सांसद महोदय ने ध्वजारोहण कर के परेड में सम्मलित पुलिस कर्मियों का हौसला अफजाई किया तथा सांसद महोदय ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित भी किया तथा समस्त जनपद वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

जनपद में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया 72वां गणतंत्र दिवस

इस मौके पर समारोह में जिलाधिकारी महोदय श्रुति सिंह, उपजिलाधिकारी सिद्धार्थ,एस पी सिटी प्रशांत कुमार,एस पी ग्रामीण ओमवीर सिंह,एस पी क्राइम ज्ञानेंद्र सिंह, सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह सहित कई आला अधिकारी और पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

Trending News