Etawah News: डी फ़ार्मा विद्यार्थियों के लिए हिन्दी सीरीज़ पुस्तकों का विमोचन

IMG-20211206-WA0001
Share News

संवाददाता दिलीप कुमार
इटावा: सर मदनलाल ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन इटावा के चेयरमैन विवेक यादव एंव डायरेक्टर डॉ उमा शंकर शर्मा ने डी फ़ार्मा हिन्दी सीरीज़ पुस्तकों का एसएमजीआई में विमोचन किया। यह पुस्तकें सर मदनलाल इंस्टीट्यूट आफ फार्मेसी, इटावा के असिस्टेंट प्रोफ़ेसर रेहान उद्दीन, असिस्टेंट प्रोफ़ेसर अखिलेश यादव एंव लैक्चरार सुबोध बाबू द्वारा सम्पादित की गई है एंव आर नारायान पब्लिशर्स एंव डिस्ट्रीब्यूटर्स आगरा से प्रकाशित हुई।

चेयरमैन विवेक यादव एंव डायरेक्टर डॉ उमा शंकर शर्मा ने पुस्तकों का विमोचन करते हुए रेहान उद्दीन, अखिलेश यादव एंव सुबोध बाबू को बधाई दी। इन पुस्तकों की विशेषता यह है कि ये पुस्तकें हिन्दी मे लिखी गई हैं और ये पुस्तकें पीसीआई के एकदम नये पाठ्यक्रम के अनुसार लिखी गई हैं। ये पुस्तकें भारत वर्ष के डी फ़ार्मा के प्रथम वर्ष के लिये अत्यंत उपयोगी हैं।

You may have missed