Etawah News: कोविड जांच में प्रत्याशियों व एजेंटों की उमड़ी भीड़, 304 लोगों की हुई जांच, कम पड़ गई जांच किट

IMG-20210430-WA0033
Share News

आशीष कुमार

इटावा: जसवंतनगर सीएचसी पर कोविड जांच कराने के लिए प्रत्याशियों व एजेंटों की उमड़ी भीड़। 304 लोगों की हुई जांच, कम पड़ गई जांच किट, दो मई को होने वाली त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना के लिए प्रत्याशियों एवं उनके एजेंटों को कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट देने को कहा गया है। इसलिए आज शुक्रवार को भी ब्लाक क्षेत्र के प्रत्याशियों एवं उनके एजेंटों की भीड़

जसवंतनगर सामुदायिक स्वास्थ्य पर स्थित कोरोना जांच केंद्र पर भीड़ लगी रही। केंद्र प्रभारी डॉ. सुशील कुमार ने बताया है 304 लोगो की जांच बकायदा कराई गई है। इधर लोगो का आरोप है कि सुबह से लाइन में लगे रहे नंम्बर आते ही यहां स्वास्थ्य केंद्र पर जांच किट कम पड़ गए।

मतगणना केंद्र के भीतर जाने के लिए अनिवार्य है जांच रिपोर्ट

पंचायत चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद कोरोना संक्रमण के कई मामले सामने आए हैं। इसे देखते हुए जिला प्रशासन मतगणना को कोरोना के संक्रमण से मुक्त रखना चाह रहा है। इसीलिए प्रत्याशी व उनके एजेंट को कोरोना निगेटिव की रिपोर्ट देने को कहा गया है। बड़ी संख्या को देखते हुए आरटीपीसीआर एवं एंटीजन, दोनों तरह की रिपोर्ट को मान्य किया गया है।

You may have missed