Etawah News: हाईवे सर्विस रोड पर उल्टी साइड से जा रही कार ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी, एक की उपचार के दौरान मौत

IMG-20210430-WA0034
Share News

आशीष कुमार

इटावा: जसवंतनगर हाईवे सर्विस रोड पर उल्टी साइड से जा रही कार ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी जिससे एक की उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है।

जानकारी के अनुसार नगर के अहीर टोला मुहल्ले में रहने वाले लगभग 52 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र परशुराम जो कन्नौज जिले के रामपुर मझला निवासी थे यहां फल का ठेला लगाकर रोजी रोटी चलाते थे और शादी विवाह पार्टियों में लेवर की सप्लाई व देखरेख भी करते थे। वह अपने पैतृक गांव में किसी शादी समारोह से लौटकर बीती सांय 4.30 बजे अपने लगभग 22 वर्षीय भतीजे शिवम की बाइक पर इटावा की ओर से यहां अहीर टोला में किराए के घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह हाईवे की सर्विस रोड पर कृष्णा टॉकीज के पास पहुंचे कि सर्विस रोड पर उल्टी साइड से आ रही एक स्विफ्ट डिजायर कार चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे राकेश कुमार व शिवम को गंभीर चोटें आईं हैं। घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस द्वारा घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया बाद में सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर किया गया जहां उपचार के दौरान राकेश कुमार की मौत हो गई जबकि उनके भतीजे शिवम को परिजन किसी निजी चिकित्सक के यहां रेफर करा ले गए जहां उसका उपचार जारी है।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक व कार को थाने में खड़ा करा लिया है जबकि फल विक्रेता राकेश कुमार की मौत होने पर उपनिरीक्षक सुदेश कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। रिश्तेदार मनोज कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

You may have missed