Etawah News: किसान विरोधी बिल के खिलाफ कांग्रेसियों ने पदयात्रा निकाली

IMG-20201230-WA0034
Share News

संवाददाता आशीष कुमार

इटावा: जसवंतनगर भाजपा सरकार के किसान विरोधी कृषि कानूनो के खिलाफ कांग्रेस ने आज एक पदयात्रा यहां निकाली। कांग्रेस पदाधिकारियों ने जमकर मोदी विरोधी नारेबाजी की। उन्होंने नए कृषि कानून बापस लेने की भी मांग की। बुधवार की सुबह  कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मलखान सिंह के नेतृत्व में धर्मशाला मंदिर कैस्त से यह पदयात्रा शूरु हुयी।मोहल्ला कोठी कैस्त , रामलीला तिराहा, नगर पालिका परिषद,  कटरा पुख्ता, फक्कड़पुरा होती हुई बिलैया मठ पर पहुची ,जहा  जिलाध्यक्ष मलखान सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाया कि कृषि कानून लाकर किसानों को बंधुआ मजदूर बनाने  की सुनियोजित कोशिश है।फसल की लागत कई गुना बढी, फिर भी किसानों को फसल का सही दाम नही मिल रहा। भाजपा राज में आवारा पशुओं के कहर से किसान बेहाल है।  डीजल के दाम 75 रुपये तक पहुच गए है। यूरिया की बोरी का बजन घटाकर 45 किलोग्राम कर दिया गया है तथा उसके दाम बढ़ा दिए गए है। बिजली के बिल आसमान छू रहे है।  किसानों पर चहुं ओरअत्याचार हो रहा कांग्रेसियोने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कानून को बापस लेने की माग की। इस दौरान लख्मीचंद , राजपाल यादव, बलवीर कठेरिया , अरुण यादव, ब्रजकिशोर, प्रेम कुमार शाक्य, गंभीर सिंह, हरीश चंद, कृष्णकांत,सुमित सागर, आदि लोग मौजूद रहे।

You may have missed