मेरठ न्यूज: पत्नी की हत्या करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

IMG-20201230-WA0040
Share News

संवादाता: मनीष गुप्ता

मेरठ शहर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक नगर के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी के कुशल नेतृत्व में थाना ब्रह्मपुरी पुलिस द्वारा आज दिनांक 30 दिसंबर को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दिनांक 19 दिसंबर को श्रीमती सीमा पुत्री श्री खेमचंद निवासी अनूपनगर फाजलपुर थाना कंकरखेड़ा मेरठ की गला घोटकर हत्या करने वाला उसका पति अमितनाथ पुत्र रघुनाथ निवासी 25 गणेशपुरी थाना ब्रह्मपुरी मेरठ ट्यूबवेल तिराहे पर खड़ा है। जो कहीं जाने की फिराक में है। सूचना पर विश्वास करके क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपुरी के निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मपुरी द्वारा फोर्स के साथ घटना को गंभीरता से लेते हुए। तुरंत मौके पर पहुंच कर अभियुक्त अमितनाथ को समय करीब 11:30 बजे गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद आवश्यक कारवाई करके जेल भेजा गया। अपराधिक इतिहास में मुकदमा अपराध संख्या 801/2020 धारा 498 ए , 304 बी भादवि व 3/4 दहेज अधिनियम थाना ब्रह्मपुरी मेरठ।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में SHO सुभाष अत्री, उपनिरीक्षक उपेन्द्र सिंह व कांस्टेबल शबाब हसन थाना ब्रह्मपुरी शामिल थे।

You may have missed